फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ट्रांसपोर्ट लोडिंग डिलवरी कर्मचारी से मारपीट कर लूटे 15 हजार

ट्रांसपोर्ट लोडिंग डिलवरी कर्मचारी से मारपीट कर लूटे 15 हजार

Thu, 31 Jan 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट लोडिंग डिलवरी कर्मचारी से मारपीट कर लूटे 15 हजार
ट्रांसपोर्ट लोडिंग डिलवरी कर्मचारी से मारपीट कर लूटे 15 हजार
विज्ञापन

पानीपत। नई सब्जी मंडी चौक पर 4 बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट लोडिंग डिलवरी कर्मचारी से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश कर्मचारी से 15 हजार की नकदी व उसका मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अनिल पुत्र रामपाल नागर निवासी गांव पृसौली जिला ओरेया उत्तर प्रदेश हाल निवासी दुकान नं. 32 ट्रांसपोर्ट अनाज मंडी गेट ने बताया कि वो एमेक्स लॉजिस्टिक पर लोडिंग डिलवरी का काम करता है। मंगलवार शाम 8 बजे वो खाना लेकर राज नगर फाटक से अपने कमरे की ओर जा रहा था। उसी दौरान सब्जी मंडी चौक पर 4 बदमाशों ने उसका रास्ता रोका व उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट कर बदमाश उससे 15 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूट कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राकेश, अंकुश, रजनीश व प्रवीन के खिलाफ लूट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed