{"_id":"5c44b196bdec22738e36a058","slug":"181548005782-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में हो सकती है बड़ी गैंगवार, सुंदरा के गुर्गो को गैंगस्टर लंबू से खतरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानीपत में हो सकती है बड़ी गैंगवार, सुंदरा के गुर्गो को गैंगस्टर लंबू से खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में हो सकती है बड़ी गैंगवार, सुंदरा के गुर्गो को गैंगस्टर लंबू से खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गैंगस्टर लंबू के गुर्गे नितिन की 48 घंटे पहले हुई हत्या के बाद अपराधिक गलियारा गर्मा गया है। इस हत्याकांड पर कई बड़ी गैंग की निगाहे हैं। जिसने गैंगस्टर प्रसन्न उर्फ लंबू के सामने सुंदरा व पंपू को खड़ा कर दिया है। पुलिस सूत्रों की माने तो गैंगस्टरों के आमने-सामने होने के कारण जल्द ही बड़ी वारदात हो सकती है। गैंगवार से जुड़े बदमाशों की कुंडली खंगलाने के लिए सीआईए टीम ने रोहतक, करनाल व सोनीपत के साथ ही गुरुग्राम स्थित भोड़सी जेल से हाल ही में छूट कर आए बदमाशों का ब्यौरा जुटा रही है। शनिवार की देर रात पुलिस ने कुछ नामजद बदमाशों को राउंडअप किया है।
बदमाश नितिन की हत्या के बाद पुलिस को गैंगस्टरों के गिरोह से मिल रहे इनपुट चौकाने वाले हैं। पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। साथ ही शूटरों से संपर्क में रहने वालों की भी जानकारी जुटा रही है। पानीपत पुलिस की कई टीम दूसरे जिलों व राज्यों की पुलिस की सहायता से वहां के क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है।
बदमाशों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी
नितिन के हत्यारों को पकड़ने व हत्या का कारण जानने की कोशिश पानीपत पुलिस की कई टीमें कर रही है। इसी के चलते पानीपत पुलिस करनाल जेल में बंद गैंगस्टर रोहतक के रिठाल गांव के सुरेंद्र उर्फ सुंदरा व इसी गैंग के गुर्गे पंपू को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में जुटी है। फिलहाल पुलिस राउंडअप किए बदमाशों से ही पूछताछ कर रही है। अगर इन बदमाशों से पुलिस के हाथ कुछ खास तथ्य नहीं लगते, तो पुलिस इन गैंगस्टरों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के मूड में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
गैंगस्टरों से मिलाई करने वालों की खंगाली जा रही है कुंडलियां
जेल में बंद में गैंगस्टर सुंदरा, पंपू और लंबू से मिलाई करने आने वाले लोगों की भी कुंडली खंगाली जा रही है। पानीपत पुलिस ने करनाल पुलिस जेलर से इन बदमाशों से मिलने आने वाले लोगों के पिछले 3 से 5 माह का रिकॉर्ड मांगा है। इसके अलावा पुलिस ने बदमशों के कई ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है लेकिन नतीजा अभी तक भी जीरो ही है। साथ ही पुलिस करनाल में बंद लंबू व उसके गुर्गो से भी पूछताछ जारी है।
लंबू गैंग का गुर्गा था नितिन
मृतक नितिन सिवाह के गैंगस्टर प्रसन्न उर्फ लंबू गैंग से जुड़ा था। नितिन की हत्या का आरोपी सोनीपत के कामी गांव का नीरज उर्फ चौटाला है। वो रोहतक के रिठाल गांव के सुरेंद्र उर्फ सुंदरा गैंग का शूटर है। सुंदरा के बाद अब इस गैंग को सिवाह का राकेश उर्फ पंपू और सोनीपत के आहुलाना का अमरजीत संचालित कर रहे हैं। पंपू से काबड़ी का मीता औश्र उसके कई साथी भी जुड़े है।
ये गैंगवार हत्या नहीं थी। नितिन का हत्या से संबंधी कोई रिकॉर्ड नहीं है। ये रंजिशन हत्या है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुमित कुमार, एसपी, पानीपत।