फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   100 दुकानों के चार सिक्योरिटी गार्ड दो घंटे डयूटी से रहे गायब, चोरों ने चार हैंडलूम शोरूम में छत के रास्ते घुसकर की चोरी

100 दुकानों के चार सिक्योरिटी गार्ड दो घंटे डयूटी से रहे गायब, चोरों ने चार हैंडलूम शोरूम में छत के रास्ते घुसकर की चोरी

Sun, 22 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
100 दुकानों के चार सिक्योरिटी गार्ड दो घंटे डयूटी से रहे गायब, चोरों ने चार हैंडलूम शोरूम में छत के रास्ते घुसकर की चोरी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। चोरों ने एसडी कॉलेज रोड मार्केट में चार हैंडलूम शोरूम में छत के रास्ते घुसकर 12 हजार रुपये कैश चोरी कर लिया। चोर सभी दुकानों छत के रास्ते खिड़की या एडजॉस्ट फैन को तोड़कर घुसे थे। वारदात के वक्त मार्केट के चार चौकीदार ड्यूटी से गायब थे। शनिवार सुबह वारदात की सूचना पर शहर थाना पुलिस व निजी सिक्योरिटी कंपनी का मालिक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वारदात स्थल का जायजा लिया और हैंडलूम शोरूम मालिकों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिनेश कुमार निवासी तहसील कैंप ने बताया कि उसका एसडी कॉलेज रोड पर प्रिंस हैंडलूम के नाम से शोरूम है। वह शुक्रवार रात को शोरूम बंद कर घर चला गया था। सुबह उन्होंने शोरूम खोला तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। गुल्लक से पांच हजार रुपये कैश चोरी था। चोर छत के रास्ते एडजॉस्ट फैन को तोड़कर अंदर घुसे थे। चोरों ने इसके अलावा दीप हैंडलूम में भी चोरों ने छत के रास्ते से घुसकर चोरी की है। दीप हैंडलूम के मालिक बॉबी गाबा सेक्टर 12 के रहने वाले हैं। यहां से चोरों ने गल्ले से 6270 रुपये चोरी किए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने पारिथ जैन निवासी विराट नगर की मां पद्मावती हैंडलूम शोरूम व चरणजीत निवासी मॉडल टाउन की एचआर यार्न ट्रेडर्स नामक दुकान में घुसकर 500 रुपये चोरी कर लिए। दुकानदारों ने सुबह सिक्योरिटी कंपनी के मालिक मंजीत को बुलाया। मंजीत ने चारों सिक्योरिटी गार्ड संजय, रविंद्र, टिंकू व पप्पू से पूछताछ की। दुकानदारों ने 100 दुकानों की सुरक्षा के लिए चार सिक्योरिटी गार्ड रखे थे। चारों ने बताया कि वो रात 11 बजे खाना खाने के लिए रविदास मंदिर में चले गए थे। इस बीच ही चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। निजी कंपनी के मालिक ने चारों और चौकीदारों पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



100 दुकानों के चार सिक्योरिटी गार्ड दो घंटे ड्यूूटी से रहे गायब, चोरों ने चार हैंडलूम शोरूम में छत के रास्ते घुसकर की चोरी
-चोर चारों दुकानों से 12 हजार रुपये कैश चोरी कर ले गए
-चोरों ने एसडी कॉलेज रोड मार्केट में दिया वारदात को अंजाम
फोटो 13 से 18
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed