फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   हवन साम्रगी प्रवाहित करने गया युवक नहर में डूबा

हवन साम्रगी प्रवाहित करने गया युवक नहर में डूबा

Sun, 22 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
हवन साम्रगी प्रवाहित करने गया युवक नहर में डूबा
हवन सामग्री प्रवाहित करने गया युवक नहर में डूबा
विज्ञापन

- गोताखोर व पुलिसकर्मी युवक की खोजबीन में जुटे
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। असंध नाका पुल के पास दिल्ली पैरलल नहर में हवन सामग्री प्रवाहित करने आया युवक नहर में बह गया। राहगीरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, मगर वे इसमें सफल नहीं हो पाए। इसकी सूचना असंध नाका पुलिस को दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी है। अब तक युवक का सुराग नहीं लग पाया है।
27 वर्षीय संजय निवासी आरकेपुरम घर में पूजा अर्चना करने के बाद हवन सामग्री को दिल्ली पैरलल नहर में प्रवाहित करने के लिए गया था। जैसे वह नहर में हवन सामग्री को प्रवाहित करने लगे तो अचानक से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में गिर गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह पानी डूबने लगा। वहां पर खड़े राहगीरों ने युवक को डूबता देख मामले की जानकारी पुलिस को दी। जब तक मॉडल टाऊन थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, युवक पानी में डूब कर बह चुका था।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने चार गोताखोरों को भी संजय की खोजबीन के लिए लगाया, लेकिन नाकाम रहे। वहीं पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ की। काफी समय तक संजय के घर पर न लौटने पर परिजन भी उसकी तलाश में नहर पर जा पहुंचे। जहां पर उन्हें पता चला कि संजय नहर के पानी में बह गया है। सूूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर विलाप करने लगे। परिजनों ने बताया कि वह हवन सामग्री को नहर में प्रवाहित करने के लिए आया था। उन्होंने ही उसे नहर के पानी में सामग्री को प्रवाहित करने के लिए भेजा था। जांच अधिकारी एसआई शमशेर कुंडू ने बताया कि नहर में बहे युवक की खोजबीन में पुलिसकर्मी व गोताखोर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed