फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   गौ तस्करों के हमले में गौ रक्षक गंभीर रूप से घायल

गौ तस्करों के हमले में गौ रक्षक गंभीर रूप से घायल

Sun, 01 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
गौ तस्करों के हमले में गौ रक्षक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। गौतस्करों ने शनिवार रात गौरक्षक रिंकू आर्य पुत्र हनुमान सिंह निवासी आर्य बाल भारती स्कूल, पानीपत पर फायरिंग व पथराव किया। हमले में रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। रिंकू आर्य ने रविवार को थाना चांदनी बाग में दी शिकायत में बताया कि वह गौरक्षक हरियाणा का सदस्य है और रविवार की देर रात्रि उसके कुछ गौ रक्षक के साथियों ने उसे सूचना देकर बताया कि कुछ गौ तस्करों ने 11-12 सेक्टर कोर्ट गुरुद्वारा के पास से गाय लोड कर रखी है और उनके ऊपर पथराव व फायरिंग कर रहे हैं। सूचना पाते ही रिंकू अपनी बाइक से उनकी मदद के लिए वहां पहुंचा, लेकिन तब तक उसके साथी गौ तस्करों का पीछा करते हुए यमुना नदी की तरफ चले गए और रिंकू गुरुद्वारा के पास खड़ा होकर अपने साथियों का इंतजार करने लगा तो उसी समय गौ तस्करों की बिना नंबर की एक बोलरो पिकअप गाड़ी में 8-10 लोग सवार थे और गाड़ी में गोवंश लाद रखा था। जब रिंकू ने उनको ललकारा तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और फायरिंग की व गाड़ी सब्जी मंडी की तरफ मोड़ ली। रिंकू ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी और गाड़ी का पीछा किया कुछ दूरी पर आने पर गाड़ी में पीछे बैठे व्यक्तियों ने रिंकू पर पथराव किया जो रिंकू के सिर पर लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।


गौ तस्करों के हमले में गौ रक्षक गंभीर रूप से घायल
फोटो 21
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed