{"_id":"5a6f794b4f1c1b8c268b7336","slug":"181517254987-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों का सोना रखने वाली कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड तक नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़ों का सोना रखने वाली कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड तक नहीं
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
1330 अरब की कंपनी में डेढ़ साल से सिक्योरिटी गार्ड ही नहीं
- बदमाशों ने 25 मिनट में दिया लूट की वारदात को अंजाम, पुलिस पांच घंटे करती रही जांच
- कंपनी ने कॉस्ट कटिंग के नाम पर करीब डेढ़ साल पहले हटा दिया था गनमैन
- कंपनी ने करीब आठ साल पहले पानीपत में स्थापित की थी ब्रांच
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
आईआईएफएल कंपनी लोगों को सोने पर फाइनेंस कर सुरक्षा की गारंटी तो देती थी, लेकिन अरबों का कारोबार करने वाली कंपनी अपने कार्यालय में एक सिक्योरिटी गार्ड तक नहीं रख सकी। कॉस्ट कटिंग के चक्कर में कंपनी ने करोड़ों रुपये गवां दिए। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार आईआईएफएल की विश्व में 1330 अरब की संपत्तियां है।
तीन नकाबपोश बदमाश करीब 25 मिनट में करीब दो करोड़ का सोना व 2.45 लाख रुपये लूट ले गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इस दौरान ब्रांच में कॉफी भी पी थी।पुलिस के आईजी स्तर तक के अधिकारी करीब पांच घंटे तक मौके की जांच करते रहे। पुलिस के आला अधिकारी वारदात का जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रहे हैं।
बदमाश एक दूसरे का नाम कालू पुकार रहे थे
पुलिस को दी शिकायत में सोनिया ने बताया कि मैं निवासी सेक्टर-13/17 की रहने वाली हूं और आईआईएफएल के सनौली रोड स्थित कार्यालय में कैशियर हूूं। हमारे कार्यालय में फाइनेंस पर सोने का लेन-देन किया जाता है। मैं सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे कार्यालय पहुंच गई थी। उसके साथ कैशियर भारत भूषण थी था। तीन नकाबपोश बदमाश करीब साढ़े दस बजे ब्रांच में दाखिल हुए और हम तीनों को पिस्तौल के बल पर बंधक बना लिया। उन तीनों ने मास्क से अपने चेहरे ढके हुए थे। बदमाशों ने उनको थप्पड़ मारे और धक्के देकर एक कमरे में लाकर बंधक बना दिया। बदमाशों ने दोनों चाबियों के साथ स्ट्रांग रूम का लॉक खोला और सेफ हाउस में रखा सोना और रुपये लूट ले गए। भारत भूषण ने उसको व सफाई करने वाली आंटी को मुक्त कराया। उनमें से एक दूसरे को कालू नाम से पुकार रहे थे। बदमाश करीब दो करोड़ रुपये का सोना व नकदी लूट ले गए। वे बाकी सही नुकसान बाद में बता देंगे।
विज्ञापन
साहब 25 मिनट में लूट ले गए सबकुछ
सफाई कर्मचारी मुकेश ने अमर उजाला को बताया कि मैं आईआईएफएल के सनौली रोड स्थित कार्यालय में पांच-छह साल से साफ सफाई का काम कर रही हूं। मैं सोमवार सुबह करीब दस बजे सफाई करने आई थी। ऑफिस के अंदर साफ-सफाई कर मैन गेट के पास झाडू लगा रही थी। इसी समय तीन युवक आए। उन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे। मैं उनको समझ पाती। इससे पहले तीनों ने उसको धक्का देकर अंदर धकेल दिया। सोनिया मैडम उसके गिरने की सोचकर अपने केबिन से बाहर आई तो बदमाशों ने हम तीनों की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। बदमाशों ने मुझे और सोनिया मेडम व भारत भूषण सर को कुर्सियों पर रस्सी से बांध दिया। बदमाश प्लास्टिक की रस्सी अपने साथ ही लाए थे। बदमाश करीब 25 मिनट में ही लॉकर से सारा सामान समेटकर ले गए। बदमाशों ने सोना व पैसे डालने के लिए एक बैग ऑफिस से ही उठाया था, जबकि कुछ सामान साथ लेकर आए थे।
अरबों का टर्नओवर है कंपनी का
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार कंपनी का टर्नओवर 4700 करोड़ रुपये का है। कंपनी की कुल परिसंपत्ति 1330 अरब रुपये है। इसकी 1150 ब्रांचें हैं, कंपनी में 12 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं और करीब 40 लाख ग्राहक हैं। आईआईएफएल सन 1995 से फाइनेंस के क्षेत्र में काम कर रही है। कंपनी का पहला ऑफिस जीटी रोड गुरुद्वारा पहली पातशाही के नजदीक था। कंपनी ने छह साल पहले सनौली रोड पर दूसरा ऑफिस शुरू किया था। कंपनी के दोनों ऑफिसों में पहले गनमैन होता था, लेकिन डेढ़ साल पहले कंपनी ने गनमैन को हटा दिया। कंपनी के एक कर्मी ने बताया कि ऑफिस ब्वॉय भी नहीं है। उनको सेल्फ सर्विस करनी पड़ती है। वहीं कंपनी के सिक्योरिटी इंचार्ज आरके बुद्धिराजा ने बताया कि कंपनी लोगों के सोने की सिक्योरिटी देती है। किसी तरह की सुरक्षा चूक को जल्द ही दूर कर दिया जाएगा।
छुट्टी पर था फाइनेंस कंपनी का शाखा प्रबंधक सुनील
आईआईएफएल के सनौली रोड स्थित ऑफिस में सुनील बिसला शाखा प्रबंधक है, जबकि भारत भूषण व सोनिया कैशियर के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को प्रबंधक सुनील बिसला छुट्टी पर था और सोनिया व भारत भूषण कार्यालय में सुबह दस बजे ड्यूटी पर पहुंचे थे। जबकि मुकेश निवासी वार्ड-नौ कार्यालय में सफाई करने आई थी। पुलिस ने कंपनी के स्टेट हैड योगेश आहूजा से पूछताछ की। वहीं कैशियर भारत भूषण को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पूरे सीन ऑफ क्राइम पर नजर दौड़ाए तो इस पूरे मामले में किसी अंदरूनी व्यक्ति का हाथ लग रहा है। बदमाशों को ऑफिस के कर्मचारियों की टाइमिंग और लॉकर की पूरी जानकारी थी।
यह है फाइनेंस के सोने व नकदी की हिस्ट्री
आईआईएफएल के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि सनौली रोड स्थित ब्रांच में 427 लोग फाइनेंस के लेन-देन से जुड़े हुए हैं। इन लोगों के करीब चार करोड़ रुपये की कीमत के सोने के गहने रखे हुए हैं। कंपनी गोल्ड पर लोन देते समय 60 से 70 प्रतिशत कटौती करती है।
सनौली रोड पुलिस छावनी बनी, लगा रहा जमघट
बदमाशों द्वारा आईआईएफएल कंपनी के ऑफिस में करोड़ों की लूट की सूचना मिलते ही भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने जिले की नाकाबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। कुछ लोगों का कहना है कि बदमाश ऑफिस से आराम से उतरे और वे कुछ ही देर में रोड पर चलने वाले वाहनों व लोगों की भीड़ का हिस्सा बन गए। करनाल रेंज आईजी सुभाष यादव के पहुंचने पर पुलिस बल और बढ़ा दिया गया। इस दौरान लोगों का भी जमघट लगा रहा।