फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   फेसबुक पर लाइव रहती थी हर्षिता, शूटरों को पता लगाने में ज्यादा समय नहीं लगा

फेसबुक पर लाइव रहती थी हर्षिता, शूटरों को पता लगाने में ज्यादा समय नहीं लगा

Sat, 21 Oct 2017 01:10 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर लाइव रहती थी हर्षिता, शूटरों को पता लगाने में ज्यादा समय नहीं लगा
फोटो-36
विज्ञापन

हत्यारों को फेसबुक से मिली हर्षिता की लोकेशन, कर दी हत्या
- एक दिन पहले ही दे दी थी कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना
- फेसबुक पर लाइव रहती थी हर्षिता, पता लगाने में शूटरों को ज्यादा समय नहीं लगा

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
हरियाणवी डांसर और गायिका हर्षिता दहिया लंबे समय तक फेसबुक पर ऑनलाइन रहती थी। वह अपने हर कार्यक्रम को फेसबुक पर अपडेट रखती थी। उसने चमराड़ा गंाव में कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी भी एक दिन पहले अपडेट कर दी थी। इन सबके चलते प्रोफेशनल शूटरों को उसकी लोकेशन व उसके बारे में पता लगाने के लिए ज्यादा जहमत नहीं उठानी पड़ी।
हरियाणवी डांसर व गायिका हर्षिता दहिया की 17 अक्तूबर को चमराड़ा गांव में हत्या कर दी गई थी। थाना इसराना में इसमें हत्या का मुकदमा दर्ज है। थाना पुलिस के अलावा सीआईए की तीन टीम लगातार जांच में जुटी हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में एक बड़ा खुलासा सामने आया है।
विज्ञापन

एसपी पानीपत राहुल शर्मा के अनुसार हर्षिता अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव आने के साथ अपने सभी कार्यक्रम का अपडेट रखती थी। उसने चमराड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी एक दिन पहले ही अपने फेसबुक वाल पर अपडेट कर दी थी। ऐसे में हत्यारोपियों को रेकी करने में परेशानी नहीं हुई। पुलिस ने अब तक उसकी गाड़ी के ड्राइवर समेत तीनों को अब तक क्लीन चिट नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में हुई थी लता की शादी
मंझली बहन लता ने थाना इसराना पहुंचकर हर्षिता की हत्या का आरोप अपने पति दिनेश निवासी कराला, दिल्ली पर लगाया था। लता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था की 2012 मे उसकी शादी दिनेश निवासी कराला दिल्ली के साथ हुई थी। शादी के कछ समय बाद ही उसकी दिनेश के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। वह इसके बाद स्वतंत्र नगर नरेला अपने मायके में आकर रहने लगी। यहां पर वह अपनी मां प्रेमो देवी व बहन हर्षिता दहिया के साथ रह रही थी।

पहले हर्षिता से रेप फिर सास की हत्या
लता ने बताया कि उसके पति दिनेश ने 2014 में उसकी बहन हर्षिता के साथ रेप किया था। दिल्ली के कंझावला थाने में उसकी मां प्रेमो देवी की शिकायत पर दिनेश के खिलाफ रेप का केस दर्ज है। दिनेश ने उसकी मां को केस में गवाही न देने की धमकी दी। न मानने पर उसने 17 दिसंबर 2014 को उसकी मां की घर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी। नरेला थाने में दिनेश के खिलाफ हर्षिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज है। दिनेश ने इसके बाद हर्षिता पर गवाही न देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। हर्षिता और उसको सात माह पहले भी धमकी दी गई।

हरियाणा के सिंगरों, डांसरों की मुश्किल नहीं हुई कम
हर्षिता की हत्या के बाद इस मामले में हरियाणा के सिंगरों व डांसरों के नाम भी उछले थे। दिनेश कराला द्वारा हर्षिता दहिया की हत्या कराने के आरोप कबूलने के बाद भी उनकी मुश्किले कम नहीं हुई हैं। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अब तक एक थ्योरी पर काम किया है। जिसमें आरोपी उसका जीजा दिनेश कराला मिला है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या करने वाले प्रोफेशनल शूटर हैं। यह काम कोई दूसरा व्यक्ति भी करा सकता है या फिर उसके जीजा दिनेश कराला को भी सुपारी दे सकता है। पुलिस इस मामले को सुपारी किलिंग की नजर से भी देख रही है।

चमराड़ा से दो जगह जाता है रास्ता, इसलिए पीछे रखी गाड़ी
हर्षिता दहिया के हत्यारों को उसकी गाड़ी के पीछे अपनी गाड़ी रखना मजबूरी थी। चूंकि चमराड़ा से निकलते ही दो रास्ते गन्नौर की तरफ जाते हैं। एक रास्ता चमराड़ा से सीधा बली कुतुबपुर होकर खुबडू झाल व सीधा गन्नौर जाता है। दूसरा रास्ता चमराड़ा से काकोदा, पुगथला व फिर खुबडू झाल पर आता है। हत्यारों को इस बात का अंदेशा भी था कि अगर वे पहले से ही एक रास्ते पर खड़े हो जाएंगे तो वे सब दूसरे रास्ते से भी निकलकर जा सकते हैं। इसी सोच के चलते उन्होंने गाड़ी को हर्षिता के पीछे ही रखा। उनकी गाड़ी जैसे ही चमराड़ा से काकोदा की तरफ मुड़ी उसी समय अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और कुछ ही दूरी पर उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी।


वर्जन
पुलिस ने हर्षिता दहिया की हत्या में उसके जीजा दिनेश कराला को झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने प्राथमिक रिमांड में अपने चार साथियों की मदद से हर्षिता की हत्या कराना कबूल किया है। पुलिस ने चारों की धरपकड़ तेज कर दी है। इस मामले में हर्षिता के साथ गाड़ी में सवार तीन लोगों को भी अब तक क्लीन चिट नहीं दी गई है।
- राहुल शर्मा, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed