फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   गारमेंट्स शोरूम में चोरी

गारमेंट्स शोरूम में चोरी

Tue, 05 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
गारमेंट्स शोरूम में चोरी
गारमेंट्स शोरूम में चोरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। इंसार बाजार स्थित गारमेंट्स शोरूम में छत के रास्ते जाल व शटर तोड़कर दाखिल हुए चोर दो गल्ले तोड़कर करीब ढाई हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। गारमेंट्स शोरूम में चोरी की सूचना पर पहुंची बस अड्डा चौकी पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे, जिससे वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हो सकी। पुलिस ने शोरूम मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी साईं बाबा चौक निवासी राजेश कुमार ने बताया कि इंसार बाजार में उसकी श्री दीवान साहिब गारमेंट्स के नाम से शोरूम है। रविवार रात करीब आठ बजे वह शोरूम बंद कर घर चला गया था। सोमवार सुबह शोरूम पर पहुंचा और शटर खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसने जांच की तो पता लगा कि चोर छत के रास्ते शोरूम में दाखिल हुए हैं। राजेश कुमार ने बताया कि करीब तीन साल पहले भी उनके शोरूम में चोरी हुई थी।
विज्ञापन

इंसार बाजार स्थित गारमेंट्स शोरूम में चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं, ताकि वारदात का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार, प्रभारी, बस अड्डा चौकी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed