फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो बाइकें बरामद

आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो बाइकें बरामद

Sat, 17 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो बाइकें बरामद
चोरी की बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार, चार वारदातों का खुलासा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीआईए-वन टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर छह के पास से चोरी की बाइक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की चार वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई दो बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस आरोपी के तीन अन्य साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।

सीआईए-वन टीम प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि शुक्रवार सुबह गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर सेक्टर-छह चौक के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर सीआईए-वन टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को काबू कर बाइक के कागजात मांगे तो आरोपी बहाने बनाने लगा। पूछताछ में उसने बताया कि यह बाइक उसने जून माह में मॉडल टाउन शिवाजी स्टेडियम के पास से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी की पहचान गांव गढ़सरनाई निवासी आनंद के रूप में दी है। पूछताछ में उसने बताया कि एक बाइक फतेहपुरी चौक के पास से मार्च माह में चोरी की थी। जो अपने घर गांव गढ़सरनाई में छिपा रखी थी। पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। आरोपी ने खुलासा किया कि मई माह में चोरी की स्पलैंडर बाइक को मॉडल टाउन में पुलिस नाका लगा देख छोड़कर फरार हो गया था। सीआईए-वन प्रभारी संदीप ने बताया कि आरोपी अपने तीन अन्य साथियों के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed