{"_id":"5ca3bc07bdec224b9d4f6efc","slug":"171554234375-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुगर मिल में तैनात अरधिकारी पिता व निजी कंपनी में कार्यरत मैनेजर भाई ने रिश्ते को किया तार-तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुगर मिल में तैनात अरधिकारी पिता व निजी कंपनी में कार्यरत मैनेजर भाई ने रिश्ते को किया तार-तार
विज्ञापन
बेटी ने पिता और भाई पर पांच साल से दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, केस दर्ज
- पुलिस मेडिकल कराने केेे बाद अदालत में बयान दर्ज करा मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ उसके पिता व भाई ने पांच साल तक दुष्कर्म किया। ये आरोप युवती ने पुलिस के सामने लगाए। युवती ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को भी दी। उच्च अधिकारियों के निर्देेशों पर पुलिस ने पिता व पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र में रहने वाली युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता एक अधिकारी हैं। उसका बड़ा भी पढ़ा लिखा है। दोनों उसके साथ गलत काम करते हैं। अगर वो इसका विरोध करती है तो दोनों उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। उसे दोनों से जान का भी खतरा बना हुआ है। उसने दोनों की ज्यादती से दुखी होकर इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराकर आरोपी पिता व पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की काउंसिलिंग कराएगी। पुलिस युवती के रिश्तेदारों से भी गहनता से पूछताछ कर रही है। इस बारे में एसएचओ ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी पिता व पुत्र पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की सच्चाई जानने के लिए अलग-अलग एंगल से मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।