फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   तीन पिस्तौल से लैस 4 बदमाशों ने मकान मालिक व किराएदार को बंधक बना कर 2

तीन पिस्तौल से लैस 4 बदमाशों ने मकान मालिक व किराएदार को बंधक बना कर 2

Fri, 07 Sep 2018 11:30 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
तीन पिस्तौल से लैस 4 बदमाशों ने मकान मालिक व किराएदार को बंधक बना कर 2
पिस्तौल दिखा मकान मालिक और किरायेदार को बंधक बना सोने-चांदी के जेवर और नगदी लूटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। वार्ड-12 विघानंद कॉलोनी में वीरवार की चार हथियारबंद बदमाशों ने मकान मालिक और उसके किरायेदार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंनेे पहले मकान मालिक के कमरे को खंगाला और बाद में किरायेदार के घर को। इस दौरान बदमाश 32.5 ग्राम सोने के जेवरात और 169 ग्राम चांदी के जेवरात सहित 9500 की नकदी लूट ली । इसके बाद पीड़ितों ने वारदात की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

पीड़ित मकान मालिक गय्युर पुत्र अय्युब ने बताया कि उसका मकान विघानंद कॉलोनी वार्ड 12 नजदीक छोटी मस्जिद के पास है। उसके मकान में किराये पर असलम पुत्र अब्दुल गफ्फार भी रहता है। शुक्रवार मध्य रात्रि सवा एक बजे उसके घर चार बदमाश घुस गए। इनमें से तीन बदमाशों के पास पिस्तौल थी। उन्होंने घर में घुसते ही गय्युर के माथे पर पिस्तौल तान दी और उसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी चुपचाप बैठने की हिदायत दी। डर के कारण पूरा परिवार चुपचाप एक कोने में बैठ गया। इसके बाद बदमाशों ने सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया व घर की तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने घर में रखे चांदी के 131 तोले के जेवरात व सोने की 27.5 ग्राम की तीन चीज को उठाकर उनके बैग में रख लिया। इसके बाद बदमाशों ने छह हजार रुपये की नकदी व तीन प्लॉटों के फुल एंड फाइनल एग्रीमेंट पेपर भी बैग में रख लिए। इसके बाद बदमाशों ने किरायेदार को बंधक बनाया उसके कमरे को खंगाला। किरायेदार के कमरे से बदमाशों ने 38 तोले चांदी के पांच आभूषण और पांच ग्राम सोने की कुंडल सहित 3500 रुपये की नकदी उठा कर बैग में भर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने सभी को एक ही कमरे में बंद कर दिया व किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed