{"_id":"5af34f0d4f1c1b390a8b8fa7","slug":"171525894925-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोपियों ने बनाया कार चोर गिरोह, पुलिस थाने व कोर्ट परिसर से भी की कार चोरी, 13 वारदातों में किया कबूलनामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के आरोपियों ने बनाया कार चोर गिरोह, पुलिस थाने व कोर्ट परिसर से भी की कार चोरी, 13 वारदातों में किया कबूलनामा
Updated Thu, 10 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत से दिल्ली तक जीटी रोड पर खड़ी गाड़ियों को चोरी करने वाले गिरोह को सीआईए वन ने गिरफ्तार किया है। यही गिरोह चांदनी बाग पुलिस थाने व रोहिणी कोर्ट परिसर से भी कार चोरी कर चुका है। गिरोह ने दो दिन के रिमांड में 13 गाडियां चुराने की वारदात को कबूला है। गिरोह के दो आरोपियों पर हत्या के साथ कई अपराधों का मुकदमा चल रहा है। इस गिरोह ने एक साल में इन वारदातों को अंजाम दिया है।
बुधवार को प्रेस वार्ता में एएसपी चंद्रमोहन ने बताया कि उन्हें 6 मई को एक बाइक चोरी होनी की शिकायत मिली थी। जिस पर सीआईए वन ने छानबीन की। छानबीन के दौरान पुलिस ने गाड़ी चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा। जिनमें मास्टर माइंड प्रदीप पुत्र अंग्रेज निवासी महावटी जिला पानीपत, कृष्ण पुत्र भूपसिंह निवासी न्यात जिला सोनीपत, मंजीत पुत्र सतीश निवासी राठधाना जिला सोनीपत, नसीरुदीन उर्फ बच्ची निवासी ब्राह्मण जिला जींद निवासी है। इनको 7 मई को 2 दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के बाद आरोपियों ने 13 गाड़ियां चोरी करने की वारदात को कबूल किया। जिनमें से 11 गाड़ियों को पुलिस ने आरोपियों के घरों से बरामद किया व दो गाड़ियां आरोपियों ने कटवा दिया था। आरोपियों ने इन गाड़ियों को दिल्ली, सोनीपत, पानीपत व कैथल से चुराया था। गाड़ियों को चुराने के बाद गिरोह इनका रंग रूप व नंबर प्लेट बदल कर चलाते थे। कुछ गाड़ियों को अपनी पर्सनल यूज के लिए रखते थे और कुछ गाड़ियों का प्रयोग औद्योगिक क्षेत्र में करते थे। दो गाड़ियों को आरोपियों ने कबाड़ी नसरुद्दीन की दुकान पर ले जा कर कटवा दिया। कबाड़ी की दुकान पर छापेमारी में पुलिस को 52 हजार रुपये व 1 गैस कटर मिला है।
गिरोह के तीन आरोपियों पर चल रहे हैं केस
गाड़ी चुराने वाले गिरोह में से तीन चोरों पर मर्डर सहित अन्य कई धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के मास्टर माइंड प्रदीप पर 16 मुकदमे, कबाड़ी नसरुद्दीन पर 6 मुकदमे व कृष्ण पर 1 मुकदमा दर्ज है। ड्राईवर मनजीत गिरोह के साथ अभी जुड़ा था, जोकि चुराई हुई गाड़ियों को चला कर अपने अड्डों तक ले जाता था।
विज्ञापन
9 ईको सहित 13 गाड़ियां लूटने की वारदात कबूली
रिमांड के दौरान आरोपियों ने 13 गाड़ियों की लूट की वारदात को कबूल किया। जिसमें से 9 गाड़ियां इको स्पोर्ट, एक बोलेरो व 1 वरना गाड़ी बरामद की गई। दो गाड़ियां आरोपी कबाड़ी नसरुद्दीन से कटवा दी गई।
इस तरह देते थे वारदात को अंजाम
आरोपियों के पास कई गाड़ियों की मास्टर की होती थी। आरोपी किसी एक जगह खड़े होकर गाड़ी मालिक के गाड़ी खड़ी करने व उसके पैदल जाने वाले रास्ते पर नजर रखते थे। प्रदीप और मनजीत गाड़ी के पास खड़े होते थे, जबकि कृष्ण गाड़ी मालिक पर नजर रखता था। मनजीत गाड़ी में मास्टर चाबी लगाता था और गाड़ी को चला कर थोड़ी आगे ले जाता था। फिर कृष्ण आकर गाड़ी में बैठ जाता था। इसके बाद तीनों आरोपी समालखा स्थित कबाड़ी नसरुद्दीन की दुकान पर जाकर गाड़ी को कटवा देते थे।
इन वारदात को दिया अंजाम
- आरोपियों ने नवंबर 2017 मे पानीपत के थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत होटल मिड टाउन के पास से शमी पुत्र संतलाल निवासी खटीक बस्ती पानीपत की इनोवा कार चोरी की। यह कार आरोपियों ने कबाड़ी नसरुद्दीन को समालखा में बेची थी। नसरुद्दीन ने इस कार को कटवाकर कबाड़े में बेच दिया ।
- नवंबर 2017 मे कैथल से एक बोलेरो चोरी की। आरोपियों ने बोलेरो समालखा में कबाड़ी नसरुद्दीन को बेचीथी। कबाड़ी से कार बरामद कर 102 सीआरपीसी के तहत पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
- मई 2017 में दिल्ली रोहिणी कोर्ट के बाहर से एक वरना कार चोरी की। कार बरामद कर 102 सीआरपीसी के तहत पुलिस ने कब्जे में लिया
- मार्च 2018 में दिल्ली बवाना मेन रोड से एक इको कार चोरी की। कार बरामद कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
- अप्रैल 2018 में दिल्ली घेवरा से एक इको कार चोरी कर। कार बरामद कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
- नवंबर 2017 मे दिल्ली के नरेला अनाज मंडी से एक इको कार चोरी की। कार बरामद कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
- अक्तूबर 2017 में दिल्ली जहांगीरपुरी से एक इको कार चोरी की। कार बरामद।
- अप्रैल 2018 मे दिल्ली के गोपाल नगर से एक इको कार चोरी की। कार बरामद।
- अप्रैल 2018 में दिल्ली के नरेला से एक इको कार चोरी की। कार बरामद।
- अप्रैल 2018 में दिल्ली के लक्ष्मी नगर नांगलोई से एक इको कार चोरी की। कार बरामद।
- करीब तीन महीने पहले दिल्ली से एक इको कार चोरी की। कार बरामद।
- करीब 7 व 8 महीने पहले गोहाना जिला सोनीपत से एक ऑल्टो कार चोरी की। आरोपियों ने यह कार कबाड़ी नसरुद्दीन को बेच दी थी। उसने कार को कबाड़े में काट बेच दी।
- मार्च 2018 ककरोई रोड सोनीपत से एक इको कार चोरी की। कार बरामद कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
हत्या के आरोपियों ने बनाया कार चोर गिरोह, गिरफ्तार
- पुलिस थाने व कोर्ट परिसर से भी की कार चोरी, 13 वारदा का किया कबूलनामा
- एक साल पहले शुरू किया गाड़ी चोरी का धंधा, सीआईए-वन ने गिरोह को किया गिरफ्तार
फोटो संख्या - 13 से 15