{"_id":"5ade2a484f1c1b3b0b8b62eb","slug":"171524509256-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्योकंद हत्याकांड मामले का एक ओर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्योकंद हत्याकांड मामले का एक ओर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
राकेश श्योकंद हत्याकांड के मामले में सीआईए पुलिस विंग वन ने एक आरोपी पकड़ा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध किस्म का व्यक्ति रविवार की शाम को फरीदपुर रोड के पास टोल प्लाजा पर घूम रहा है। सूचना के आधार पर सीआईए-वन की टीम बताए गए पते पर पहुंची। जहां पर उन्होंने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कृष्ण निवासी गांव सिवाह के रूप में हुई है।
पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां पर पुलिस अधिकारी ने आरोपी को जज के सामने पेश कर कहा कि गहनता से पूछताछ करने और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए दो दिन का रिमांड चाहिए। उसके बाद अदालत ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेने का आदेश जारी कर दिया।
सीआईए-वन टीम प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि राकेश श्योकंद की हत्या में आरोपी शामिल था। इस वारदात के दो आरोपी शीला उर्फ शीलू निवासी गांव कालवा व सुनील उर्फ बूढ़ा निवासी गांव इगरा जिला जींद अन्य मुकदमों की वजह से जींद जेल मेें बंद थे। सीआईए-वन की टीम दोनों आरोपियों को गत 21 अप्रैल को जींद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लेकर आई थी। गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपियों का दो दिन का रिमांड लिया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों ने इस वारदात में कृष्ण निवासी गांव सिवाह के शामिल होने की बात कबूली थी। जिसके बाद से पुलिस को आरोपी की तलाश थी। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
वहीं हत्याकांड की इस वारदात में राहुल, अरविंद उर्फ तोता, प्रसन्न उर्फ लंबू निवासी गांव सिवाह, गगन निवासी गांव भालखी, विजय उर्फ बबलू निवासी गांव भावड, मंदीप उर्फ सेठा निवासी गांव निनाद तहरपुर सहित छह आरोपियों को पहले ही सीआईए-वन टीम ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है। इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह था मामला:
गत 12 जुलाई 2017 को भगत नगर तहसील कैंप निवासी राकेश श्योकंद की अज्ञात व्यक्तियों ने तहसील कैंप चौक पर पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बारे में मृतक के भाई रामेहर की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में 302, 307, 34 की धारा व 25-54-59 आ र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद से पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
श्योकंद हत्याकांड मामले का एक ओर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
- अदालत में पेश कर मांगा दो दिन का रिमांड
फोटो नं.18