{"_id":"5ad248b54f1c1b64098b48f1","slug":"171523730613-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बेटियों की मां व 6 माह की गर्भवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बेटियों की मां व 6 माह की गर्भवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बेटियों की मां व 6 माह की गर्भवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
-शनिवार सुबह 6 बजे घर से निकली थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो,
इसराना। इसराना रेलवे स्टेशन पर तीन बेटियों की मां व 6 माह की गर्भवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला सुबह 6 बजे घर से निकली थी। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय अनुराधा पत्नी वेदपाल तीन बेटियों की मां व 6 माह की गर्भवती थी। वेदपाल पेशे से बजरी व रेत का ठेकेदार है। अनुराधा शनिवार सुबह 6 बजे घर से निकली थी। साढ़े 7 बजे जीआरपी ने परिजनों को अनुराधा की मौत की सूचना दी। जीआरपी के अनुसार अनुराधा ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गई। वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। अनुराधा की मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। शव का पोस्टमार्टम फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नारायण डबास ने किया।