फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जीआरपी ने प्लेटफार्म पर चोर को ढूंढा, लेकिन नहीं मिला

जीआरपी ने प्लेटफार्म पर चोर को ढूंढा, लेकिन नहीं मिला

Tue, 13 Jun 2017 07:31 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
जीआरपी ने प्लेटफार्म पर चोर को ढूंढा, लेकिन नहीं मिला
पत्नी को ट्रेन में बैठाने आए व्यक्ति का पर्स चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर पत्नी को ट्रेन में बैठाने आए एक व्यक्ति का ट्रेन में सामान रखते समय पर्स चोरी हो गया। महाबीर कॉलोनी निवासी दलबीर सिंह अपनी पत्नी पिंकी को दोपहर 12:30 बजे बांद्रा से अमृतसर जाने वाली 12925 पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन में अमृतसर के लिए बैठाने आए थे। दलबीर पत्नी को बैठाने के बाद सामान ट्रेन में रखने लगा। इसी दौरान किसी ने उसकी पैंट की अगली जेब में रखे पर्स को चुरा लिया। पीड़ित ने जीआरपी थाने जाकर इसकी शिकायत की। इस पर जीआरपी पीड़ित के साथ प्लेटफार्म पर पहुंचे, लेकिन जेब काटने वाले का सुराग नहीं लगा। दलबीर ने बताया कि उसके पर्स में तीन सौ रुपये, बाइक की आरसी, लाइसेंस, आधार कार्ड आदि कागजात थे। इस बारे में थाना प्रभारी बृजपाल राणा ने बताया कि एक व्यक्ति पर्स चोरी की शिकायत देने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed