फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दूसरी पत्नी ने बेटी को रखने से किया इनकार तो पिता करा रहा था बाल विवाह

दूसरी पत्नी ने बेटी को रखने से किया इनकार तो पिता करा रहा था बाल विवाह

Tue, 07 May 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
दूसरी पत्नी ने बेटी को रखने से किया इनकार तो पिता करा रहा था बाल विवाह
पानीपत। पहली पत्नी की शादी से पैदा हुई लड़की को दूसरी पत्नी ने साथ रखने से मना किया। यहां तक कि पिता को भी बेटी के पास जाने से रोक दिया। पिता के विरोध करने पर दूसरी पत्नी पति व 3 बच्चों को छोड़कर मायके चली गई। जिसके बाद किशोरी के पिता ने उसकी बहनों को कह कर किशोरी का रिश्ता तलाश करने की बात कही। जिस पर किशोरी की शादी रोहतक निवासी युवक के साथ करवाई जा रही थी। सूचना के आधार पर बाल विवाह निषेध अधिकारी टीम सहित किशोरी के घर पहुंची व मंगलवार को होने वाले बाल विवाह पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि जांच में सामने आया कि समालखा के एक गांव निवासी साढ़े 16 साल की किशोरी की मंगलवार को शादी होनी थी। सूचना के आधार पर टीम के साथ वे उक्त पते पर पहुंचे। वहां पता लगा कि किशोरी ने हाल ही में हरियाणा बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी थी। किशोरी की दो बुआ ने मिलकर किशोरी को बोझ समझते हुए उसकी शादी करवाने के बारे में ठान ली थी। रोहतक निवासी बुआ ने उसके पति की बुआ के 23 साल के पोते के साथ किशोरी का रिश्ता तय किया था। किशोरी के स्कूल सर्टिफिकेट में उसकी उम्र साढ़े 16 साल निकली। इसी के आधार पर उसकी शादी रोकी गई व कब्जे में लेकर उसे शेलटर होम भिजवा दिया गया। वहीं किशोरी के परिजनों ने किशोरी का जन्म प्रमाण पत्र पेश किया। लेकिन उसमें किशोरी का नाम, उम्र सब बदला हुआ था। इसलिए हाईकोर्ट के निर्देश अनुसार उसके स्कूल सर्टिफिकेट को मान्य मानकर शादी को रुकवा दिया गया। दोनों के परिजनों को बुधवार को महिला थाना स्थित बाल विवाह निषेध कार्यालय में बुलाया गया।
विज्ञापन

दूसरी पत्नी के कहने पर करवा रहा था पिता किशोरी का विवाह : बाल विवाह निषेध अधिकारी की जांच में सामने आया कि किशोरी के जन्म के करीब 3 साल बाद उसकी माता-पिता का पंचायती तौर पर तलाक हो गया था। इसके बाद किशोरी के पिता ने आजमगढ़ यूपी निवासी महिला से दूसरी शादी रचाई। शादी के बाद से दंपती को 2 लड़के व एक लड़की पैदा हुई। लेकिन किशोरी की दूसरी मां ने उसके पिता को कहा कि अगर वो उसके साथ रहना चाहता है तो वो किशोरी की शादी कर दें या उसे कहीं और छोड़ दें। उसकी बात न मानने पर दूसरी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई। पत्नी को वापस लाने के लिए उसने किशोरी की शादी करवानी चाही। जिसके लिए उसने अपनी बहनों को रिश्ता तलाशने व शादी करवाने के बारे में बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed