फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मजदूर की हत्या मामले में परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आईजी करनाल से शिकायत करने पहुंचे

मजदूर की हत्या मामले में परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आईजी करनाल से शिकायत करने पहुंचे

Fri, 19 Apr 2019 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
मजदूर की हत्या मामले में परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आईजी करनाल से शिकायत करने पहुंचे
सनौली। गांव सनौली खुर्द में सनौली-हरिद्वार रोड से लगते एक प्लाट में मजदूर की हत्या मामले में एक युवक आरोपी को 12 दिन पहले पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मजदूर राजबीर की हत्या मामले में मृतक के परिजनों ने आईजी करनाल रेंज योगेंद्र सिंह नेहरा से करनाल कार्यालय पहुंच कर हत्या मामले में कई अन्य आरोपियों के होने की शिकायत देकर उनको गिरफ्तार करने की मांग की । पीड़ित परिवार ने आईजी करनाल नेहरा को बताया कि मामले में कई आरोपी है जिनको पुलिस बचाने में लगी है। उन्होंने अनेक बार एसएचओ सनौली थाना, डीएसपी पानीपत, एसपी पानीपत सुमित कुमार से मिल कर कई बार गुहार लगा चुके हैं । मगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं । आईजी करनाल रेंज योगेंद्र सिंह नेहरा ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया । डीएसपी सतीश वत्स से जांच बदल कर डीएसपी सतीश गौतम से कराने का आश्वासन दिया । मृतक राजबीर के पिता सुरेश कुमार, पत्नी ममता, परिजन इंद्र सिंह, राजू, रवि, कुलदीप, मोहित आदि ने बताया कि राजबीर की हत्या में एक गांव के ही युवक अक्षय को गिरफ्तार किया हैं उसके साथ हत्या करने में दो ओर लोग शामिल होने का अंदेशा हैं। जो उनके घर पर पहले झगड़ा कर व धमकी दे गए थे । इसकी गहनता से पुलिस जांच करे ताकि अन्य आरोपी भी पकड़े जा सके ।
विज्ञापन

29 मार्च को गांव सनौली खुर्द के 35 वार्षीय मजदूर राजबीर की हत्या कर उसके शव सनौली रोड सड़क किनारे एक प्लाट में पड़ा मिला । जिस पर सनौली थाना पुलिस ने मृतक राजबीर के पिता सुरेश के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की ध्तार पकड़ में जुटी है। सनौली थाना पुलिस ने हत्या मामले में गांव के अड्डे पर लगे कई सीसीटीवी कैमरो की फुटेज के आधार पर हत्या वाली रात की फुटेज के आधार पर गांव के ही युवक अक्षय को गिरफ्तार कर चुकी है। जिस पर मृतक राजबीर के परिजनों ने हत्या मामले में पकड़े गए आरोपी अक्षय के साथ अन्य दो ओर आरोपी होने की लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed