Hindi News
›
Haryana
›
Panipat News
›
क्रिकेट मैच देखकर वापिस लोट रहे युवक की बस के नीचे आने से हुई मौत, बस चालक फरार
{"_id":"5c37aad1bdec22731d100701","slug":"161547152081-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच देखकर वापिस लोट रहे युवक की बस के नीचे आने से हुई मौत, बस चालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेट मैच देखकर वापिस लोट रहे युवक की बस के नीचे आने से हुई मौत, बस चालक फरार
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
विज्ञापन
क्रिकेट मैच देखकर वापिस लोट रहे युवक की बस के नीचे आने से हुई मौत, बस चालक फरार
थर्मल गांव खुखराना वासी दीपक पुत्र रामजवारी उम्र 21 वर्ष की बस के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार बुधवार को शांय के समय दीपक न्यू खुखराना के पास क्रिकेट मैच देखने आया था। जब वह मैच देखकर असंध रोड को पार कर रहा था तो पानीपत की तरफ से आ रही एक हरियाणा रोडवेज की बस ने उसे कुचल दिया। जिसके कारण दीपक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दीपक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। वह मजदूरी का काम करता था। जानकारी के अनुसार टंडन फिलिंग स्टेशन के पास गांव के कुछ युवक क्रिकेट का मैच खेल रहे थे। दीपक भी वंहा पर मैच देखने गया था। जब वह मैच देखकर वापस गांव खुखराना जा रहा था तो असंध रोड पार करते समय तो पानीपत की तरफ से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। दीपक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। असंध नहर नाका इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।