फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ़्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या

़्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या

Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
़्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या
फोटो संख्या- 25, 26 व 27
विज्ञापन


परिवार ने शादी से मना किया तो प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
-पानीपत के गांव नवादा आर के निवासी थे युवक व युवती, दोनों रविवार को घर से हुए थे लापता
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/सनौली। गांव नवादा आर से अपने घर से रविवार को संदिग्ध हालात में लापता हुए युवक और युवती के शव गांव डाहर के पास रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। दोनों ने रविवार को ही मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या की है। ट्रेन के चालक ने पानीपत के रेलवे स्टेशन को इस संबंध में रिपोर्ट दी थी। वहीं पानीपत रेलवे स्टेशन से इस घटना की जानकारी जीआरपी पानीपत थाना को दी गई। जीआरपी मौके पर पहुंची और शवों की जांच की। बताया जाता है कि परिवार ने शादी से मना किया तो प्रेमी जोड़े ने ऐसा कदम उठाया।
जीआरपी में जांच में पता चला कि युवक और युवती पानीपत के गांव नवादा आर के मूल निवासी थे। दोनों के पास मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। युवक का नाम अंकित (19) पुत्र जोगीराम है और लड़की का नाम रीना (18) पुत्री श्यामेद्दीन निवासी के रूप में हुई। जीआरपी ने रविवार की देर रात घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को वाया थाना सनौली पुलिस के दी। अंकित और रीना के शव रेलवे ट्रैक पर एक ही जगह से बरामद हुए और मालगाड़ी ट्रेन के चालक की सूचना के अनुसार दोनों जानबूझ कर ट्रेन के आगे कूदे थे। दोनों को सचेत करने के लिए उन्होंने कई बार इंजन का हॉर्न बजाया, लेकिन दोनों रेलवे ट्रैक से नहीं हटे और ट्रेन के करीब आते ही सामने कूद गए।
विज्ञापन


पहले एक ही स्कूल में पढ़ने थे दोनों
अंकित और रीना गांव सनौली के राजकीय स्कूल में साथ पढ़ते थे। रीना गत शिक्षा सत्र में दसवीं कक्षा में फेल हो गई थी। इसके चलते उसने स्कूल जाना छोड़ दिया था और वह घर पर ही रहती थी। अंकित स्कूल में पढ़ने जाता था। युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध थे। वहीं रीना के स्कूल नहीं जाने के कारण दोनों मिल नहीं पाते थे और दोनों को मुलाकात करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह ही घर से लापता हो गए थे दोनों
रविवार की सुबह अंकित अपने घर से लापता हो गया। जबकि रीना भी अपने घर से परिजनों को बिना कुछ बताए कहीं चली गई। शाम के समय पता चला कि अंकित व रीना एक साथ गांव से बाहर निकले थे। परिजनों ने रीना व अंकित के लापता होने की सूचना थाना सनौली पुलिस को दे दी थी। परिजन, पुलिस के सहयोग से रीना व अंकित की तलाश कर रही रहे थे कि रात करीब नौ बजे जीआरपी ने दोनों की मौत की सूचना वाया थाना सनौली पुलिस, दोनों मृतकों के परिजनों को दी। इधर, जीआरपी ने घटनास्थल पर जांच पूरी होने के बाद शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। जबकि मृतकों के परिजन भी रोते बिलखते पानीपत के सिविल अस्पताल पहुंचे।


दोनों के बीच थे प्रेम संबंध : अंकित के पिता
अंकित व रीना के बीच प्रेम संबंध थे और इसकी पुष्टि अंकित के पिता जोगीराम ने की। दोनों दो समुदाय से थे। दोनों की मौत की सूचना मिलने के बाद गांव नवादा में तनावपूर्ण शांति का माहौल बन गया। इसके चलते पुलिस ने गांव में तेजी से गश्त कर हालात पर कड़ी नजर रखी। इधर, जीआरपी ने रीना के परिजनों व अंकित के परिजनों के बयान दर्ज किए और दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया। जीआरपी ने इस मामले में आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर दोनों के मरने के मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed