{"_id":"5a3ff3064f1c1bcd6d8b5f5a","slug":"161514140422-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधु की हत्या कर शव को सूने मकान में फेंका, हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
इसराना।
रिढाना सोनीपत स्थित आश्रम के साधु की हत्या कर कर गांव के एक सूने मकान में शव फेंक दिया गया। मृतक विजयपाल (28) गांव जौंधन कलां का रहने वाला था। उसने दो साल पहले चोला धारण किया था। वह इसराना में कभी-कभार आता था। थाना इसराना पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विजयपाल की खून से सनी लाश गांव इसराना स्थित राजेंद्र सिंह के सूने पड़े घर मेें मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। थाना इसराना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी मुख्यालय जगदीप दून और थाना इसराना प्रभारी जितेंद्र आंतिल ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। मृतक के भाई देवेंद्र ने बताया कि वह पीजीआई खानपुर में अधीक्षक है। विजयपाल ने डेढ़ साल पहले घर त्याग दिया था और साधु बन गया था। वह फिलहाल सोनीपत के गांव रिढाना में भल्ले गिरी डेरे में रहता था। वह जौंधन कलां घर पर नहीं आता था। कभी-कभार इसराना में किसी जानकार के पास आता था। उनको रविवार को विजयपाल का शव इसराना में एक मकान में पड़ा होने की सूचना मिली। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो पाया कि
साधु के चेहरे और शरीर पर वजनदार चीज से हमला कर हत्या की गई है। एफएसएल की टीम ने मौके से नमूने एकत्रित किए। पुलिस ने दोपहर बाद पोस्टमार्टम सामान्य अस्पताल में करा शव परिजनों को सौंप दिया। इसराना थाना प्रभारी जितेेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक विजय के भाई देवेंद्र के बयान के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच शुरू कर दी है।