{"_id":"59d942834f1c1bcf538b631f","slug":"161507410563-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व आयुक्त की गाड़ी से तीन लाख की नकदी व गहनों से भरा बैग उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व आयुक्त की गाड़ी से तीन लाख की नकदी व गहनों से भरा बैग उड़ाया
Updated Sun, 08 Oct 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-32
पूर्व आयुक्त की गाड़ी से नकदी व गहनों से भरा बैग उड़ाया
- जीटी रोड सेक्टर-25 स्थित मलिक पेट्रोल पंप पर दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
भविष्य निधि से सेवानिवृत्त आयुक्त एवं स्थायी लोक अदालत के सदस्य सूरत सिंह बावलिया की सेंट्रो कार से जीटी रोड स्थित मलिक पेट्रोल पंप पर गहनों व नकदी का बैग उड़ा लिया गया। बावलिया अपनी पत्नी के साथ अपने पुत्रवधु के पहले करवा चौथ पर गुरुग्राम जा रहा था। थाना चांदनी बाग पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूर्व आयुक्त एवं स्थायी लोक अदालत के सदस्य एसएस बावलिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मॉडल टाउन निवासी है और वह शुक्रवार को कोर्ट में केसों की सुनवाई करने के बाद अपनी गाड़ी सेंट्रो कार में अपनी पत्नी व चालक के साथ सवार होकर गुरुग्राम जा रहा था। उन्होंने जीटी रोड स्थित मलिक पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पेट्रोल डलवाया। उनको उसी समय पता चला की एक पहिए में पंक्चर है। बावलिया ने बताया कि पंक्चर बनवाने के लिए गाड़ी को पेट्रोल पंप के साथ स्थित दुकान के बाहर खड़ा कर दिया। उसने आरोप लगाया कि पंक्चर बनाने वाला साहिल निवासी राजीव कॉलोनी पानीपत के पास एक बाइक सवार आया और उसके साथ बातों में लगा रहा। वह गाड़ी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा रहा। वह कुछ देर बाद बिना कुछ काम कराए चला गया। इसी दौरान उनकी गाड़ी में रखा उनका बैग चोरी हो गया।
वावलिया के अनुसार बैग में छह तोले सोने के दो कंगन, ढाई तोले सोने का एक हार, सात ग्राम सोने एक चैन, आधा तोले सोने की एक जोड़ी बाली, चांदी का एक कड़ा, एक एटीएम, लाकर की चाबी, उसका व उसकी पत्नी का आधार कार्ड, सीनियर सिटीजन का कार्ड, तीन हजार रुपये व कुछ अन्य कागजात थे। उसने बैग में करीब तीन लाख रुपये का सामान बैग में होने की बात बताई।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज की जांच
बावलिया ने बताया कि वह यह जेवरात अपनी पुत्रवधु के लिए उसका
पहला करवा चौथ होने की वजह से गुडग़ांव ले जा रहा था। बैग चोरी होने के बाद जब पेट्रोल पंप वालों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यहां पर ऐसा कई बार हो चुका है। इसके बाद उन्होंने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा तो उसमें एक व्यक्ति उनकी गाड़ी से बैग ले जाता हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इससे यह संदेह हो जाता है कि यहां पर गाड़ियों से सामान चोरी करने वाला कोई गिरोह सक्रिय है। बावलिया ने हुडा सेक्टर 11-12 की पुलिस चौकी में दी शिकायत में पुलिस से शीघ्र उक्त गिरोह का पर्दाफाश कर उनके जेवरात व कागजात दिलाने की मांग की है।
जीटी रोड पर कई बार हो चुकी हैं वारदात
खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर या गाड़ी में पंक्चर बताकर लोगों को ठगने वाला गिरोह वारदातों को लगातार अंजाम दे रहा है। पिछले दिनों अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के एमडी ओपी शर्मा की गाड़ी से सेक्टर-11/12 रोड से सामान चोरी कर लिया था। वहीं दो माह पहले स्काईलार्क रोड से एक व्यक्ति की गाड़ी से पर्स उड़ा लिया था।
वर्जन
पुलिस को भविष्य निधि से सेवानिवृत्त आयुक्त एवं स्थायी लोक अदालत के सदस्य सूरत सिंह बावलिया की शिकायत मिली है। उन्होंने मलिक पेट्रोल पंप पर खड़ी गाड़ी से पर्स उठा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
- संदीप कुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग, पानीपत।
--जगमहेंद्र--