{"_id":"59763e634f1c1bab298b46c8","slug":"161500921443-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-पुरानी रंजिश को लेकर दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-पुरानी रंजिश को लेकर दिया वारदात को अंजाम
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर पिता-पुत्र पर हमला, पुत्र को मारी गोली
-पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। इसराना में दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर हुए विवाद के चलते रंजिशन कुछ लोगों ने रविवार रात घर में घुसकर पिता-पुत्र के साथ मारपीट की और पुत्र पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल पुत्र को पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। घायल युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में इसराना निवासी राज सिंह ने बताया कि किसी मामले में दूसरे पक्ष के लोगों के साथ दो दिन पूर्व उसके बेटे सुकरम पाल व उसकी कहासुनी हुई थी। इसी कहासुनी में रंजिशन कुछ लोगों ने रविवार रात उसके डेयरी फार्म में घुसकर उसके व उसके पुत्र के साथ मारपीट की। हमलावरों ने सुकरमपाल पर गोली चला दी। राज सिंह व उसके बेटे सुकरम पर हुए हमले को दो दिन पूर्व बिजली छापों को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से हुई कहासुनी से जोड़ कर देखा जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना इसराना पुलिस का कहना है कि सुकरम पाल के पिता की शिकायत पर इसराना निवासी नवीन, जगबीर, मंजीत, विनोद, जितेंद्र समेत करीब एक दर्जन लोगों पर धारा 148, 149, 323, 325, 452, 506, 307, 120बी व 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।