{"_id":"5957f4dc4f1c1b0f658b4926","slug":"161498936540-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
पानीपत। जीटी रोड पर बहालगढ़ के पास कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक ने सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में आते ही दम तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सोनीपत वार्ड-1 निवासी प्रदीप (22) बहालगढ़ के पास स्थित एक कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि प्रदीप शनिवार सुबह बाइक पर सवार होकर कंपनी में जा रहा था। जीटी रोड पर बहालगढ़ के पास कैंटर की चपेट में आ गया। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया। परिजन वहां से उसे जीटी रोड सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में ले आए। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सोनीपत पुलिस ने पानीपत सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।