फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मजदूर की हत्या कर शव खेत में फेंका

मजदूर की हत्या कर शव खेत में फेंका

Thu, 04 Jul 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
मजदूर की हत्या कर शव खेत में फेंका
थर्मल। गांव आदियाना में मंगलवार रात को एक युवक की वजनदार हथियार से पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव खेत में फेंक दिया गया। उसकी हत्या की वजह एक महीने पहले शराब के नशे की हालत में पड़ोसी के घर घुस जाना मानी जा रही है। मृतक के परिजनों ने भी पड़ोसियों पर ही युवक की हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर आठ लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव आदियाना निवासी टेकराम ने बताया कि उसका बेटा 20 वर्षीय सोमबीर पेशे से मजदूर था। वो तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। बड़ी बहन सविता की शादी हो चुकी है। करीब एक माह पहले बेटा सोमबीर नशे की हालत में था। उसकी चप्पल पड़ोसी सोमबीर के घर पर गिर गई थी। वो चप्पल लेने के लिए गया तो पड़ोसी सोमबीर व उसके भाइयों ने बेटे को बुरी तरह से पीट दिया था। इसके बाद पंचायती तौर पर उनका फैसला हो गया था। पंचायत ने बेटे सोमबीर की गलती मानते हुए उसे एक माह के लिए गांव से निकाला दे दिया था। करीब 10 दिन पहले बेटा गांव लौटा। तब से पड़ोसी सोमबीर समेत बलबीर, सतीश, भजनलाल, जवाहरलाल, कुलदीप, बिट्टू व रवि बेटे सोमबीर को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मंगलवार को वो अपनी रिश्तेेदारी में जींद गया था। मंगलवार शाम 6 बजे दो युवक आए और बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से सोमबीर घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह उसका शव सुंदर पुत्र दीपा के खेतों में खून से लथपथ हालत में मिला। उसके सिर, कमर व हाथ पर वजनदार हथियार से हमले के निशान थे। उन्हें शक है कि सोमबीर की हत्या उसके पड़ोसी सोमबीर, बलबीर, सतीश, भजनलाल, जवाहरलाल, कुलदीप, बिट्टू व रवि ने की है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास कुमार, मतलौडा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed