फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   शौक ने बना दिया चोर, तीन नाबालिगों से चार बाइक समेत दो एक्टिवा बरामद

शौक ने बना दिया चोर, तीन नाबालिगों से चार बाइक समेत दो एक्टिवा बरामद

Mon, 01 Jul 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
शौक ने बना दिया चोर, तीन नाबालिगों से चार बाइक समेत दो एक्टिवा बरामद
पानीपत। पुलिस ने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 चोरों को पकड़ लिया है, इनसे 4 बाइक और दो एक्टिवा भी बरामद की हैं। इसमें चौंकाने वाली बात ये रही कि तीनों बाइक चोर नाबालिग हैं, ये बाइक और स्कूटी किसी लालच में नहीं बल्कि सिर्फ शौक के लिए चोरी किया करते थे। तीनों की पहचान किला क्षेत्र के रहने वालों के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई बाइक और स्कूटी बरामद कर इन्हें जुवेेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से दो को बाल सुधार गृह अंबाला और एक को मधुबन भेजा गया है।
विज्ञापन

हालांकि आपराधिक गतिविधियों को रोकने में पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी जरूर लगी है, लेकिन इसकी दूसरी तरफ देखा जाए तो नाबालिग बच्चे आपराधिक जगत में छलांग लगा रहे हैं। जोकि एक गंभीर विषय है।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहसील कैंप चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रेखा ने रविवार को तहसील कैंप चौकी पुलिस की एक टीम को देवी मंदिर के पास नाका बंदी कर वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच करने के लिए तैनात किया था। मौजूदा पुलिस टीम नाके से गुजरने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच कर रही थी। इसी दौरान अलग-अलग दो बाइकों पर तीन नाबालिग बच्चे सवार होकर आए, जिनको पुलिस टीम ने नाके पर रोककर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान थाना किला क्षेत्र निवासियों के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर तीनों बहानेबाजी करने लगे। शक के आधार पर बाइक का इंजन व चेचीस नंबर आनलाइन चेक करवाने पर एक बाइक 26 जून को अशोक नगर तहसील कैंप से व दूसरी बाइक 24 जून को नेहरू नगर तहसील कैंप से चोरी की हुई निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत से बाइक व स्कूटी चोरी की चार अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। चोरी की गई सभी बाइक व स्कूटी आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए उन्होंने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी बाइक को घर पर नहीं लेकर जाते थे। शहर में बाइक चलाने के बाद घर जाते समय आरोपी सुनसान जगह पर बाइक को छुपा देते थे।
इन वारदात का हुआ खुलासा
1. 6 जून 2019 को आशीर्वाद एकेडमी के बाहर से अशोक निवासी सुभाष नगर की बाइक चोरी की। बाइक बरामद की गई।
2. 24 जून 2019 को नेहरू नगर तहसील कैंप से विनीत बजाज की बाइक उसके घर के बाहर से चोरी की। यह बाइक भी बरामद।
3. 26 जून 2019 को अशोक नगर तहसील कैंप से रोहित की बाइक उसके घर के बाहर से चोरी की। बाइक बरामद।
4. 26 जून 2019 को पालिका बाजार से अनिल निवासी हुडा सेक्टर-11 की एक्टिवा चोरी की। एक्टिवा बरामद।
5. 22 जून 2019 को सुखदेव नगर से निकुंज की उसके घर के बाहर से एक्टिवा चोरी की। एक्टिवा बरामद।
6. 26 जून 2019 को इंसार बाजार से सुमित निवासी जावा कॉलोनी पानीपत की बाइक चोरी की। बाइक बरामद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed