फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दहेज के लिए महिला को किया प्रताड़ित, शादी के 9 साल बाद लगाया फंदा, 5 लोगों पर केस दर्ज

दहेज के लिए महिला को किया प्रताड़ित, शादी के 9 साल बाद लगाया फंदा, 5 लोगों पर केस दर्ज

Fri, 28 Jun 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए महिला को किया प्रताड़ित, शादी के 9 साल बाद लगाया फंदा, 5 लोगों पर केस दर्ज
पानीपत। शादी के बाद से दहेज की मांग करने व मारपीट करने से आहत महिला ने वीरवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के मायके पक्ष के लोगों की शिकायत पर ससुराल के 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किला थाना पुलिस ने आरोपी पति को काबू कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

किला थाना पुलिस को दी शिकायत में चांदराम पुत्र बलबीर निवासी हसनपुर सोनीपत ने बताया कि उसकी छोटी बहन प्रोमिला (30) की 9 साल पहले राजाखेड़ी हाल निवासी भारत नगर बबैल निवासी संदीप पुत्र राजपाल के साथ शादी हुई थी। दंपती को 9 साल का एक बेटा भी है। उसने बताया कि शादी के 6 माह बाद से ही उसके ससुुराल के लोगों ने दहेज की मांग के चलते उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई। पंचायती तौर पर कई बार फैसला भी हुआ, बावजूद इसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी दहेज की मांग को बरकरार रखा व उसे प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। चांदराम ने बताया कि उसकी बहन गर्मियों की छुट्टियों में घर पर आई हुई थी। जिसे भाई 26 जून को उसकी ससुराल छोड़ कर आया था। वीरवार शाम 7 बजे चांदराम के मोबाइल पर उसकी बहन की ससुराल से फोन आया। जिन्होंने बताया कि उसकी बहन ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग पानीपत पहुंचे। जहां पहुंच कर उन्होंने किला थाना पुलिस को एक शिकायत दी। जिसमें उन्होंने पति संदीप, ससुर राजपाल, सास व ननद सुमन व मुकेश द्वारा मारपीट करने व आरोपियों की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने की शिकायत दी।
विज्ञापन

डॉ. सोनिया और डॉ. दिनेश गौतम के बोर्ड ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीन कुमार, किला थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed