{"_id":"5d0d1bfa8ebc3e079f1b38d4","slug":"15611402021914-37-11-panipat-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"14.37 करोड़ का टैक्स चोरी करने वाली 11 फर्मे चिह्नित, बैंक खाते किए अटैच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
14.37 करोड़ का टैक्स चोरी करने वाली 11 फर्मे चिह्नित, बैंक खाते किए अटैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। राज्य आबकारी एवं काराधान विभाग ने 11 और फर्जी फर्मों की लिस्ट तैयार कर ली है। इन 11 फर्मों ने 102 करोड़ रुपये के फर्जी बिल जारी किए हैं। जिनके मार्फत 14.37 करोड़ का टैक्स चोरी किया गया है। दूसरी ओर विभाग ने ऐसी फर्जी फर्मों की ओर जारी किए गए फर्जी बिलों के आधार पर टैक्स चोरी करने वाले शहर के व्यापारियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। इसी के तहत विभाग ने आठ स्पीनिंग मिलों के बैंक खाते अटैच कर 7 करोड़ रुपये टैक्स चोरी के वसूल कर लिए हैं।
जीएसटी के 14.37 करोड़ के टैक्स में 2 करोड़ 90 लाख रुपये टैक्स पानीपत का है। 4.35 करोड़ प्रदेश के अन्य जिलों से टैक्स चोरी हुआ है। वहीं 7.20 करोड़ रुपये अन्य राज्यों का भी टैक्स चोरी सामने आई है। विभाग ने 11 फर्मों पर केस दर्ज कराने के लिए चांदनी बाग थाना पुलिस को दी है। शनिवार को सभी फर्मों पर केस दर्ज हो सकता है। विभाग जल्द इस फर्जी फर्मों के मालिकों की संपत्ति भी अटैच करेगा।
- अब तक 44 फर्मों पर केस दर्ज-
जीएसटी विभाग छह माह से शहर में लगातार फर्जी फर्मों पर कार्रवाई कर रहा है। फर्जी बिलिंग के जरिये टैक्स चोरी करने वाली अब तक 44 फर्मों पर विभाग द्वारा केस भी दर्ज कराया जा चुका है। इन फर्मों ने 1500 करोड़ के फर्जी बिल काटे थे।
विज्ञापन
इन फर्मों के खिलाफ दी शिकायत-
-चौधरी इंटरप्राइजेज
-सूर्या सेल्स कॉरर्पोरेशन
-आशा इंटरप्राइजेज
-सुरेंद्र जोगी स्टील ट्रेडर्स
-आरएस ट्रेडर्स
-ग्लोबल मेटल इंड्रस्टीज
-श्री श्याम इंटरप्राइजेज
-साईं इंटरप्राइजेज
-जय संस इंटरनेशनल
-अलोरा ट्रेडर्स
-सूरज सेल्स कारर्पोरेशन
केंद्रीय आबकारी एवं काराधान विभाग भी सक्रीय-
जनवरी माह में केंद्रीय आबकारी एवं काराधान विभाग ने कार्रवाई कर साढ़े 1450 करोड़ के घोटालेे का फर्दाफाश किया था। इस सभी फर्जी फर्मों केे बंद कर इनसे टैक्स की भी वसूली की गई थी। अब तक पानीपत में फर्जी बिलिंग का 2 हजार करोड़ का फर्जीवाड़ा सामने आ चुका है।
आबकारी व काराधान विभाग के सयुंक्त आयुक्त आरआर नैन ने बताया कि फर्जी फर्म बनाकर टैक्स चोरी करने वाली 11 फर्मों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी है। जल्द इन पर केस दर्ज होगा। इनके बैंक खाते अटैच किए जा रहे हैं। इन संपत्ति भी अटैच होगी।