फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सिंगापुर में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे 1 लाख 90 हजार, केस दर्ज

सिंगापुर में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे 1 लाख 90 हजार, केस दर्ज

Sun, 16 Jun 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
सिंगापुर में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे 1 लाख 90 हजार, केस दर्ज
पानीपत। सिंगापुर में वर्क परमिट दिलाने के नाम पर पानीपत के ठग ने इंदौर निवासी नितिन खटावकर से 1.90 लाख रुपये की ठगी कर ली। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी। सेक्टर 29 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंदौर मप्र के भवानीपुर कॉलोनीवासी नितिन खटावकर ने बताया कि एनएफएल टाउनशिप के अनुपम मौर्या ने फेसबुक पर विदेश में नौकरी दिलाने का एक विज्ञापन अपलोड किया था। विज्ञापन देख उसने अनुपम मौर्या से संपर्क किया तो आरोपी ने खुद को जॉब एजेंसी संचालक बताया। विदेश में नौकरी दिलाने का दावा किया। वह विदेश में मिलने वाली नौकरी की जानकारी के लिए आरोपी से पानीपत मिलने आया। झांसे में आकर उसने पांच बार में 1.90 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने सिंगापुर के टैंगलिन रोड स्थित ऑर्चड पैराडे हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जॉब अप्रूवल लेटर भी उसे थमा दिया। अप्रूवल लेटर मिलने पर नितिन ने अपनी नौकरी से भी रिजाइन दे दिया। फ्लाइट लेने से पहले पीड़ित ने किसी तरह सिंगापुर स्थित उक्त कंपनी में संपर्क किया तो कंपनी कर्मचारियों ने उक्त जॉब अप्रूवल लेटर फर्जी होने की बात कही। पीड़ित ने आरोपी से फोन पर बातचीत कर रुपये लौटाने के लिए कहा तो आरोपी ने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ दिल्ली में भी है धोखाधड़ी का केस दर्ज : पीड़ित ने आरोपी के बारे में जांच पड़ताल की तो उसे पता चला कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में भी धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है। आरोपी ने अरूण कुमार नाम के एक व्यक्ति को फाइव स्टार होटल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3.15 लाख की ठगी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- योगेश कुमार, सेक्टर 29 थाना प्रभारी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed