{"_id":"5ce986fdbdec22073073e9f0","slug":"15588083673-panipat-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन गाड़ी बेचने के नाम पर दो लाख से अधिक ठगे, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑनलाइन गाड़ी बेचने के नाम पर दो लाख से अधिक ठगे, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। फेसबुक पर ऑनलाइन बोलेरो गाड़ी बेचने का लालच दिखा 2 लाख 81 हजार 100 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित रोहित निवासी गांव गढ़ी सिकंदरपुर ने बताया कि 20 अप्रैल को उसने अपनी फेसबुक आईडी पर एक बोलेरो गाड़ी देखी। जिसे खरीदने के लिए उसने विनोद कुमार नाम के अकाउंट पर दिए हुए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। उसने किसी दूसरे का नंबर दिया। जिसने अपना नाम नवीन कुमार बताया। उसने गाड़ी बेचने की बात कही। साथ ही कहा कि वो सीआईएसएफ में है। उसने बताया कि उसका चंडीगढ़ मोहाली एयरपोर्ट से जयपुर एयरपोर्ट पर तबादला हो गया है, इसलिए वो इस गाड़ी को बेचना चाहता है। मैंने गाड़ी की फोटो मंगवाई। पसंद आ जाने के बाद सौदा 2 लाख 60 हजार रुपयों में तय हुआ। जहां गाड़ी खड़ी थी, उसका पता पूछने पर नवीन ने कहा कि उसके खाते में 3100 रुपये डलवा दे, जिसके बाद वो गाड़ी को उसी के पते पर भिजवा देगा। पसंद आई तो आगे बात कर लेंगे। उसके कहे अनुसार पीड़ित ने अपने भाई के खाते से नवीन के खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद नवीन ने पीड़ित के व्हाट्सएप नंबर पर 2 लाख 60 हजार रुपये की एक रसीद काट कर भेज दी। उसने कहा कि तुम इसकी सारी पेमेंट तैयार कर लो। जिस पर उसने कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं है, तो नवीन ने कहा कि 1 लाख 77 हजार 100 रुपये दे दो। बाकी के रुपये गाड़ी मिलने के बाद देने के बारे में कहा। इस पर पीड़ित ने उसके खाते में रुपये डलवा दिए। 21 अप्रैल की शाम 7 बजे उसकी नवीन से आखिरी बात हुई थी। जिस पर गाड़ी के बारे में पूछा गया, तो उसने कहा कि वो कुरुक्षेत्र आ कर रुक गया। अगली सुबह पानीपत पहुंच जाएगी। 22 अप्रैल 12 बजे उसे फोन किया, तो उसका नंबर स्विच ऑफ आया। जिसके बाद से उससे बात नहीं हुई। 23 अप्रैल को पीड़ित के भाई राजेश ने एक दूसरे फोन नंबर पर बात की तो उसने कहा कि वो आर्मी में ड्राइवर है, बोलेरो गाड़ी आर्मी की कस्टडी में खड़ी है। जो पेमेंट की गई है, वो भी आर्मी के पास ही है। पूरी पेमेंट नहीं हुई तो गाड़ी 3 माह तक इंपाउंड की जाएगी और प्रतिदिन 300 रुपये जुर्माना लगता रहेगा। जिसके बाद पीड़ित के भाई ने उनकी बात को मानकर 24 अप्रैल को 83 हजार उनके दूसरे खाते में डलवा दिये। इसके बाद उन्होंने फिर फोन किया और कहा कि 21 हजार बतौर सिक्योरिटी जमा करवा दो। जोकि गाड़ी मिलने के बाद वापस दे दिए जाएंगे। इस तरह से उक्त ठगों ने 2,81,100 रुपयों की ठगी कर ली।