फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   यमुना बांध पर राहगीरों को लूटने वाले बाइक सवार बदमाश दबोचे

यमुना बांध पर राहगीरों को लूटने वाले बाइक सवार बदमाश दबोचे

Sat, 25 May 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
यमुना बांध पर राहगीरों को लूटने वाले बाइक सवार बदमाश दबोचे
सनौली। यमुना बांध किनारे राहगीरों से लूट करने वाले हथियारों से लैस बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने वीरवार की रात धर-दबोचा। यहां पर यह राहगीरों को लूटने की फिराक में खड़े थे। सीआईए-टू पुलिस टीम ने सूचना के आधार बदमाशों को पकड़ लिया। इनके पास से देशी पिस्तौल और चाकू बरामद हुआ है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-टू पुलिस टीम के सब निरीक्षक जयकरण, प्रमोद कुमार, कुलदीप सिंह सरकारी टवेरा गाड़ी के साथ गश्त पर थे और यमुना बांध तामसाबाद के पास खड़े थे। इसी दौरान इन्हें गांव पत्थरगढ़ बांध के पास हथियारों से लैस बाइक सवार दो बदमाशों के खड़े होने की सूचना मिली। उन्हें बताया गया कि दोनों राहगीरों से लूटपाट करने की फिराक में हैं। उप निरीक्षक जयकरण ने बदमाशों से कुछ दूरी पर गाड़ी रुकवाई और पैदल ही बदमाशों की ओर चल दिए। बदमाशों ने उन्हें राहगीर समझकर सिर पर देशी पिस्तौल तान दी। इतना देखते ही साथी पुलिसकर्मी भी आ गए और दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। इसके पास से पिस्तौल और चाकू बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

आरोपियों सादिक उर्फ मोटा पुत्र जुलफकार निवासी शाहपुर गंगोह सहारनपुर यूपी के पास चाकू और इरफान पुत्र मौरहसन निवासी शाहपुर सहारनपुर यूपी के पास से देशी पिस्तौल एवं कारतूस बरामद हुए हैं। शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed