{"_id":"5ce83949bdec22075876181d","slug":"155872294011-panipat-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त को उसके घर से लेकर लौट रहे बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीनों छात्रों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दोस्त को उसके घर से लेकर लौट रहे बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीनों छात्रों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। गांव सुताना के पास वजिदा माइनर किनारे बनी सड़क पर एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन छात्र घायल हो गए। उन्हें खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े हुए देख राहगीरों व स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बाद में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक गंभीर घायल को एंबुलेंस में सामान्य अस्पताल ले जा रहे थे, उसे रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिए। तीनों में से किसी भी छात्र ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हेलमेट पहना होता तो उनकी जान बच सकती थी। तीनों की मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह गांव काबड़ी निवासी कपिल (18) पुत्र आनंद अपने बड़े भाई की बाइक लेकर गांव सिठाना अपने दोस्त को लेने गया था। उसके साथ गांव निवासी उसी की ही कक्षा का दोस्त भी गया था। दोनों गांव सिठाना निवासी अपने दोस्त को लेकर लौट रहे थे। बाइक कपिल चला रहा था, जोकि हेलमेट नहीं पहना हुआ था। उसके पीछे उसका गांव का दोस्त नीरज(18) पुत्र अनिल व नीरज के पीछे उनका दोस्त हन्नी(19) पुत्र अनिल बैठा था। जब तीनों गांव काबड़ी के पास कपिल भट्ठा के पास स्थित वजिदा माइनर के पास पहुुंचे तो इसी दौरान वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी व मौके से फरार हो गया। तीनों बाइक से उछलकर माइनर पुलिया की दीवार से टकरा गए। सिर में गंभीर चोटें लगने के कारण कपिल व नीरज की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल हन्नी ने घटना स्थल से अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए।