फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पुलिस को लूटने का किया प्रयास तो धरे गए, पूर्व सरपंच व नौकर से गन प्वाइंट पर लूट की वारदात का हुआ खुलासा

पुलिस को लूटने का किया प्रयास तो धरे गए, पूर्व सरपंच व नौकर से गन प्वाइंट पर लूट की वारदात का हुआ खुलासा

Sat, 25 May 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को लूटने का किया प्रयास तो धरे गए, पूर्व सरपंच व नौकर से गन प्वाइंट पर लूट की वारदात का हुआ खुलासा
पानीपत। सीआइए-टू पुलिस पर पिस्तौल तानकर लूटपाट करने के प्रयासरत दो आरोपियों को पुलिस ने काबू किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने तीन वारदातों का कबूलनामा किया। वहीं इस वारदात में 6 अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनके पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा टीमों का गठन करते हुए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार वत्स ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त घटना बारे विस्तार से बताया कि वीरवार देरशाम को सीआईए-टू टीम प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के दो युवक राहगीरों को लूटने की फिराक में पत्थरगढ यमुना बाध के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे हैं। इस विशेष सूचना के आधार पर उन्होंने आरोपियों की धरपकड़ के लिए तुरंत एक टीम को मौके पर भेजा। पुलिस टीम जैसे ही पत्थर गढ़ यमुना बाध के पास पहुंची, तो आरोपियों ने पुलिस टीम की गाड़ी को रूकवाकर हथियार के बल पर पुलिस टीम को ही लूटने की प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही दोनों आरोपियों को अवैध देशी पिस्तौल, एक जिंदा रोंद व एक चाकू सहित काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सादिक पुत्र जुल्फकार व इरफान पुत्र हसन मल्लाह निवासी साहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में बताई। आरोपियों ने लूट की तीन वारदातों को अंजाम देने के बारे में कबूलनामा किया। आरोपियों ने बताया कि इन वारदातों में करने में 6 अन्य आरोपी भी उनके साथ रहे हैं। जिनकी पहचान काला उर्फ इकबाल उर्फ इस्लाम पुत्र यामिन, सादीक, अंकित, बोना उर्फ भूरा निवासी सनेहटी, मोबीन पुत्र लियाकत निवासी जलालपुर द्वितीय जिला पानीपत, फाना वासी गांव बलहेड़ा के तौर पर बताई। जो अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

इन वारदातों का हुआ खुलासा
1. आरोपियों ने करीब 10 दिन पहले गांव बोहली के पास एक डेरे से वहां सो रहे दो व्यक्तियों को बंधक बनाकर गन प्वाइंट पर तीन भैंस, एक कट्ड़ा, दो मोबाइल फोन, एक इनवर्टर, दो बैटरे, एक डिस्कवर मोटरसाइकिल लूट ली थी। जिस संबंध में थाना मडलौडा में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. आरोपियों ने करीब 14-15 दिन पहले गांव गुढ़ा जिला करनाल में हथियारों के बल पर दो भैंसें व एक झोटा चोरी कर लिया था।
3. आरोपियों ने गांव सनौली के पास करीब 15-20 दिन पहले एक गांव से हथियारों के बल पर दो भैंसें चोरी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed