फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ओएलएक्स पर कार, बाइक, मोबाइल बेचने के नाम पर फौजी बनकर ठगी करने के राजस्थानी गिरोह के तीन ठग काबू

ओएलएक्स पर कार, बाइक, मोबाइल बेचने के नाम पर फौजी बनकर ठगी करने के राजस्थानी गिरोह के तीन ठग काबू

Fri, 24 May 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
ओएलएक्स पर कार, बाइक, मोबाइल बेचने के नाम पर फौजी बनकर ठगी करने के राजस्थानी गिरोह के तीन ठग काबू
पानीपत। ओएलएक्स पर कार, बाइक, मोबाइल फोन की फोटो अपलोड कर बेचने के नाम पर खुद को फौजी बताकर पेटीएम के जरिये रुपये की ठगी करने के राजस्थानी गिरोह के तीन ठगों केे सीआइए-टू ने काबू किया। आरोपी साजिद पुत्र समसु निवासी चंदोली जिला अलवर, वाहिद पुत्र अहमद निवासी चंदोली जिला अलवर, सोनू उर्फ नीलू पुत्र हजारी निवासी चंदोली जिला अलवर राजस्थान को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

अनाज मंडी स्थित सीआइए-टू में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि 25 अप्रैल को थाना मॉडल टाउन में मंजीत निवासी लतीफ गार्डन असंध रोड निवासी ने शिकायत दे बताया था की 24 अप्रैल 2019 को उसने ओएलएक्स पर एक आल्टो कार देखी। जो साइट पर दिए विज्ञापन नंबर पर बात की तो युवक ने बताया की वह आर्मी मे सर्विस करता है और उसकी पोस्टिंग आगरा में है। कार पसंद आने पर उन दोनों के बीच कार का 65 हजार रुपये में सौदा तय हुआ व गाड़ी अंबाला में देने की बात कही। युवक ने पेटीएम के माध्यम से पहले पेटीएम खाते में 65 हजार रुपये डलवाए। इसके बाद युवक कई दिनों तक कार देने की बहाने बाजी करता रहा और फिर फोन भी बंद कर दिया। मंजीत की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सीआइए-टू ने इसकी जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान एसआई इंद्र सिंह ने गत 15 मई 2019 को गांव चंदोली जिला अलवर राजस्थान में दंबिस दे आरोपी साजिद निवासी चंदोली को काबू कर 16 मई को कोर्ट में पेश कर 9 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। वही वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी वाहिद को 19 मई को अनाज मंडी पानीपत से काबू कर जेल भेजा गया। वारदात में शामिल आरोपी सोनू उर्फ नीलू को बीती रात अनाज मंडी पानीपत से काबू कर कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके साथी जफ्फार व जफरूदीन फर्जी आईडी से लिए मोबाइल नंबरों से पेटीएम अकाउंट बनाकर उन्हें उपलब्ध करवाते थे और योजना अनुसार ओएलएक्स पर विभिन्न सामानों व वाहनों की फोटो डालकर फर्जी मोबाइल नंबरों से बने फर्जी पेटीएम अकाउंट मे नकदी मंगवाकर ठगी करने की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों से फौजियों के फर्जी तीन कैंटीन कार्ड, दो आधार कार्ड, तीन मोबाइल फोन व 35 हजार की नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियो ने जिला पानीपत की उपरोक्त वारदात के अतिरिक्त इन वारदातों को अंजाम देने का किया कबूलनामा:
1. जनवरी 2019 में मोहमद आसिक निवासी दिल्ली से बात करके स्कूटी के 4 हजार खाते में डलवाए
2. फरवरी 2019 में सुमित निवासी तिलक नगर दिल्ली से बात करके एक्टीवा के 2800 रुपये खाते में डलवाए
3. फरवरी 2019 में जितेंद्र निवासी अंबोली झज्जर से बात करके स्वीफ्ट कार के 25 हजार खाते में डलवाए
4. मार्च 2019 में प्रवेज निवासी सहजादपुर जिला अंबाला से बात करके आइफोन के 1520 रुपये खाते में डलवाए
5. मार्च 2019 में कुनाल निवासी दिल्ली से बात करके आईफोन के 8 हजार रुपये खाते में डलवाए
6. मार्च 2019 में सुभम निवासी रूपनगर रोपड़ से बात करके स्वीफ्ट कार के 1 लाख 30 हजार रुपये खाते में डलवाए
7. मार्च 2019 में अविनाश निवासी रामपुर अंबाला से बात करके क्वीड कार के 18 हजार रुपये खाते में डलवाए
8. मार्च 2019 में सुनील निवासी जीरकपुर पंजाब से बात करके स्वीफ्ट कार के 75 हजार रुपये खाते में डलवाए
9. अप्रैल 2019 में रामबीर निवासी भिवानी से बात करके बुलेट बाइक के 76 हजार रुपये खाते में डलवाए
10. अप्रैल 2019 गुरजिंद्र निवासी अमृतसर पंजाब से बात करके बुलेट बाइक के 22 हजार रुपये खाते में डलवाए
11. अप्रैल 2019 में नरेंद्र निवासी बिचपड़ी गोहाना से बात करके ऐसंट कार का सौदा 65 हजार में किया था, 1 हजार रुपये खाते में डलवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed