{"_id":"5c8807cbbdec22146e0f9453","slug":"151552418763-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबड़ी रोड पर फैक्ट्री में घुसकर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काबड़ी रोड पर फैक्ट्री में घुसकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काबड़ी रोड पर फैक्ट्री में घुसकर 8 बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर फैक्टरी में मौजूद 8 लेबर को पिस्तौल के बल पर बनाया बंधक
पानीपत। काबड़ी रोड स्थित एटीएस ट्रेडर्स फैक्टरी में बीती रात ढाई बजे 8-10 नकाबपोश हथियारों से लैस बदमाशों ने 8 लेबर को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाया। इसके बाद बदमाशों ने फैक्टरी के कार्यालय में सो रहे फैक्टरी मालिक को लेबर भेज कर मशीन खराब होने का बहाना बना कर बाहर बुलाया। उनके बाहर आते ही बदमाशों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। उनको घायल कर बदमाश मौके से फैक्टरी मालिक का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घायल मालिक मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में घायल फैक्टरी मालिक आनंद जैन के भाई अशोक जैन ने बताया कि वारदात सोमवार की रात ढाई बजे की है। फैक्टरी में आनंद अपने कार्यालय में सो रहे थे व फैक्टरी के ऊपर वाली छत पर बने कमरे में अशोक सो रहे थे। फैक्टरी में नाइट ड्यूटी पर करीब 8 लेबर काम कर रही थी। इसी दौरान फैक्टरी की दीवार फांद कर एक के बाद एक 8-10 हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाश फैक्टरी में आ धमके। जिन्होंने फैक्टरी में घुसते ही सभी लेबर को पिस्तौल की बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने लेबर को कहा कि अगर शोर किया तो वे गोली मार देंगे। साथ ही उन्होंने फैक्टरी मालिक के बारे में पूछा। जिस पर लेबर ने बताया कि मालिक अंदर सो रहे हैं। बदमाशों में से एक बदमाश ने एक लेबर को कहा कि वो मालिक को ये कह कर बाहर बुलाओ की मशीन खराब हो गई है। जिस पर लेबर अंदर गई व मालिक को मशीन खराब होने की बात कह कर बाहर बुला कर लाया। इसी दौरान सभी बदमाश ऑफिस के साथ वाली दीवार के पीछे छिप कर खड़े हो गए। मालिक के बाहर आते ही बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। उनका मुंह दबा कर उनके कार्यालय में ले गए। जहां उनके सिर, कान, हाथ सहित कमर पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। खून से लथ-पथ हालत में फैक्टरी मालिक जमीन पर गिर गया। जिस दौरान बदमाश उनकी जेब से उनका मोबाइल फोन निकाल कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद घायल ने आवाज लगाकर उपर से बड़े भाई को नीचे बुलाया। जिसके बाद उन्हें सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। लेकिन उनकी हालत गंभीर होते देख परिजन उन्हें मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां वो उपचाराधीन है।