फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पति ने तलाक देने की बात कही तो विवाहिता ने निगला जहर, गंभीर

पति ने तलाक देने की बात कही तो विवाहिता ने निगला जहर, गंभीर

Wed, 25 Apr 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पति ने तलाक देने की बात कही तो विवाहिता ने निगला जहर, गंभीर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पति ने तलाक देने की बात कही तो विवाहिता ने आहत होकर अपने मायके तहसील कैंप में जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे कमरे में बेसुध हालत में पड़ा देख सलारजंग गेट के पास निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने इसकी सूचना तहसील कैंप चौकी पुलिस को दे दी है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

तहसील कैंप स्थित पटेल नगर की निवासी गीता जोशी की शादी 6 साल पहले नैनीताल स्थित हल्द्वानी क्षेत्र के निवासी निर्मल जोशी से हुई थी। वह 4 साल के बच्चे की मां है। कुछ दिनों से गीता व निर्मल का विवाद चल रहा था। पिता भुवन चंद पांडे ने बताया कि शादी के 2 महीने बाद से ही लड़का गीता के साथ मारपीट व दहेज की मांग कर रहा है। कई बार वह उसकी बेटी को घर से निकाल चुका है। जब वह इस पर संज्ञान लेते तो वह माफी मांग कर वापस ले जाते थे। पिता का आरोप है कि शादी के समय बताया गया था कि लड़का एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर है। लेकिन हकीकत में वो एक साइबर कैफे चला रहा है। बीते माह उसके दामाद ने एफिडेविट देकर भविष्य में गीता के साथ मारपीट न करने की गारंटी दी थी। अब दोबारा 20 दिन पहले भी गीता को घर से निकाल दिया गया। गीता इससे काफी आहत थी। गीता ने सोमवार को निर्मल को फोन कर साथ ले जाने की बात कही तो निर्मल ने कहा कि वो उसके घर तलाक के कागज लेकर आएगा। इसी बात से गीता को काफी धक्का लगा और उसने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


हलद्वानी के ध्यानार्थ...

पति ने तलाक देने की बात कही तो विवाहिता ने निगला जहर, गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed