फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पुलिस के जवान बनकर बदमाशों ने हैंडलूम व्यापारी से लूटे 1 लाख 55 हजार

पुलिस के जवान बनकर बदमाशों ने हैंडलूम व्यापारी से लूटे 1 लाख 55 हजार

Thu, 19 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के जवान बनकर बदमाशों ने हैंडलूम व्यापारी से लूटे 1 लाख 55 हजार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
पंजाब से पानीपत चादर खरीदने आए हैंडलूम व्यापारी से दो बदमाशों ने नकली पुलिस बनकर 1 लाख 55 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने हैंडलूम व्यापारी को तलाशी के बहाने रोका था। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी पुलिस ने हैंडलूम व्यापारी की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मनोहर लाल निवासी कोटकपुरा, फरीदकोट, पंजाब ने बताया कि वह हैंडलूम व्यापारी है। 20 साल से पानीपत से बेडशीट खरीदता है और पंजाब में अपनी शॉप पर बेचता है। बुधवार दोपहर 1:15 बजे वह पानीपत आया था। गंगापुरी रोड के पास उसको दो युवकों ने रोक लिया। युवकों ने कहा कि वह पुलिस के जवान हैं और लोगों की तलाशी ले रहे हैं। आगे एक लूट की वारदात हुई है इसलिए उनकी ड्यूटी यहां पर लगाई गई है। युवकों ने उसके बैग और उसकी तलाशी ली। इसके बाद उसकी जेब मेें मिले 1 लाख 55 हजार रुपये निकाल लिए और कहा कि ये नकली नोट हैं। युवकों ने उसको थाने में ले जाकर हवालात में डालने की धमकी दी। दोनों उससे पैसे लेकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। चांदनी बाग थाना पुलिस आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। डीएसपी जगदीप दूहन का कहना है कि कुछ दुकानों से बदमाशों का सुराग लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एक माह में नकली पुलिस बनकर लूट की दूसरी वारदात
एक माह पहले भी अमर भवन चौक पर तीन बदमाशों ने नकली पुलिस बनकर यूपी के हैंडलूम व्यापारी को तलाशी के बहाने रोककर 25 हजार रुपये लूट लिए थे। बदमाशों ने उस वक्त भी ऐसे ही वारदात को अंजाम दिया था। एक माह में इस प्रकार की लूट की ये दूसरी वारदात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकली पुलिस बनकर बदमाशों ने हैंडलूम व्यापारी से लूटे 1 लाख 55 हजार
फोटो 40 व 41
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed