फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   महिला की दहेज हत्या कर शव का संस्कार किया, केस दर्ज

महिला की दहेज हत्या कर शव का संस्कार किया, केस दर्ज

Tue, 05 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
महिला की दहेज हत्या कर शव का संस्कार किया, केस दर्ज
महिला की दहेज हत्या कर शव का संस्कार किया, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिले के गांव दरियापुर में एक महिला की दहेज के लालच में हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि, हत्या कर पति और बाकी परिजनों ने शव का आनन-फानन में संस्कार भी कर दिया। दहेज हत्या की वारदात 12 नवंबर की है। मायका पक्ष के लोगों ने शक के आधार पर जांच की तो मामला दहेज हत्या का मिला। पुलिस ने अब पति और सास-ससुर समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या व शव को खुर्दबुर्द करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रभजौत निवासी हाबड़ी जिला कैथल ने एसपी को शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसकी बहन सतिंद्रपाल कौर की शादी 27 नवंबर 2011 को वीरेंद्र निवासी दरियापुर मतलौडा के साथ हुई थी। वह अपने पिता अंग्रेज, मां गुरमीत, भाई गुरविंद्र व भाभी अमनदीप के साथ दहेज के लालच में उसकी बहन को तंग करता था। उसने बताया कि 12 नवंबर को उसकी बहन के ससुर अंग्रेज का उसके पास फोन आया। उसने बताया कि उसकी बहन की तबीयत खराब है और वे उसको सफीदों ले गए हैं। वे भी सफीदों की आ जाएं। उसने कुछ देर बाद फिर से फोन किया कि उसकी बहन की मौत हो गई है। वे उसके शव को सिविल अस्पताल पानीपत ले गए हैं। वे सिविल अस्पताल पानीपत पहुंचे तो उन्होंने बताया कि वे शव को दरियापुर में ही ले आए हैं। वे इसके बाद दरियापुर पहुंचे। वे गांव में पहुंचे तो उन्होंने संस्कार की तैयारी कर रखी थी। उनके बार-बार मिन्नत करने के बाद भी उसकी बहन का आखिरी बार मुंह तक नहीं दिखाया। उनको उन पर शक हुआ और वे उरलाना पुलिस चौकी में आए। यहां पर एक पुलिसकर्मी ने किसी तरह की कार्रवाई से पहले शव का पोस्टमार्टम कराना जरूरी बताया। वे शव को लेने गांव में पहुंचे तो उनको धमका दिया गया। उसके पति व ससुरालियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी बहन के शव का संस्कार कर दिया। वह अपने पांच साल के भांजे से मिलने गई तो उससे भी नहीं मिलने दिया गया। उसने आरोप लगाया कि उसके पति व बाकी ससुरालियों ने उसकी बहन की हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने की नीयत से जल्दबाजी में संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस को कैथल हाबड़ी गांव निवासी प्रभजौत की शिकायत मिली है। उसने अपनी बहन सतिंद्रपाल कौर की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, सास, ससुर, जेठ व जेठानी पर दहेज हत्या व शव को खुर्दबुर्द करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना मतलौडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed