फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -थाना शहर क्षेत्र में एक ही रात में तीन वारदातों को दिया अंजाम

-थाना शहर क्षेत्र में एक ही रात में तीन वारदातों को दिया अंजाम

Thu, 02 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
-थाना शहर क्षेत्र में एक ही रात में तीन वारदातों को दिया अंजाम
दो थानों और चौकी के बीच में एलिवेटेड हाईवे पर ट्रक चालक से लूटपाट, चौकी से कुछ दूरी पर नर्स का मोबाइल और एक दंपति से सोने की चेन लूट ले गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पुलिस सुरक्षा के दावे कर रही है, लेकिन बदमाशा थानों और चौकी के पास ही लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों ने बुधवार देर रात को एलिवेटेड हाईवे पर एक ट्रक चालक, सलारजंग गेट के नजदीक एक नर्स और देवी मंदिर के पास एक दंपति के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दे डाला। ट्रक चालक के साथ थाना सदर, सिटी और बस स्टैंड चौकी के सामने एलिवेटेड हाईवे पर मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश चालक से मारपीट कर 12 हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। नर्स का भी मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल झपटा है। वहीं दंपति के साथ मारपीट कर मोबाइल व सोने की चेन लूटने में दो मोटरसाइकिल सवार चार बदमाश थे। थाना शहर पुलिस ने तीनों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना शहर के अंतर्गत एलिवेटेड हाईवे पर बस स्टैंड के सामने बुधवार-वीरवार की दरम्यानी रात करीब तीन बजे मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। राहुल निवासी गोंदर थाना निसिंग (करनाल) ने थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह एक ट्रक पर ड्राइवर है और एक नवंबर को एचडी राइस मिल निसिंग से अपने ट्रक में चावल लोड कर अलीपुर दिल्ली के लिए चला था। दो नवंबर की रात को साढ़े 12 बजे बस अड्डा पानीपत के सामने एलीवेटेड हाईवे पर पहुंचा तो उसका ट्रक खराब हो गया। वह ट्रक को साइड में लगाकर वहीं पर सो गया। रात करीब तीन बजे केबिन में दो लड़के घुस गए। उन दोनों ने अपने चेहरों पर रुमाल बांध रखे थे। एक बदमाश ने उसको थप्पड़ मुक्के मारने शुरू कर दिए। दूसरे बदमाश ने उसकी जेब से मोबाइल व ट्रक के केबिन से 12 हजार रुपये लूट ले गए। वे उसके साथ लूटपाट करने के बाद पैदल ही कुछ दूर चले और आगे मोटरसाइकिल पर अपने तीसरे साथी के साथ फरार हो गए। वह वीरवार सुबह खुद थाना शहर पहुंचा और अपनी शिकायत दी। थाना शहर पुलिस ने उसकी शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नर्स का मोबाइल छीनकर भागे
थाना शहर के अंतर्गत एक निजी अस्पताल की एक नर्स का मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया। नर्स ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह एक नवंबर को शाम सवा सात बजे अस्पताल से ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी। वह बीच रास्ते में अपनी सहेली को किसी काम के चलते फोन कर ही थी। इस समय मोटरसाइकिल पर पीछे से तीन लड़के आए और उनमें से एक लड़के ने उसका मोबाइल झपट लिया। उसने उनको पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वह उनको पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपति के साथ मारपीट कर लूटपाट की
देवी मंदिर के नजदीक उत्तम नगर में मोटरसाइकिल सवार दंपति के साथ मारपीट कर लूटपाट कर ली। तारकेश्वर सिंह निवासी तेज कॉलोनी ने बताया कि वह एक नवंबर को अपनी पत्नी बीना देवी के साथ मोटरसाइकिल पर देवी मंदिर जा रहा था। उत्तम नगर में देवी मंदिर रोड पर उसकी मोटरसाइकिल बंद हो गई। इसी समय दो मोटरसाइकिलों पर चार लड़के आए और उसके व उसकी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी जेब से मोबाइल व उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन व पर्स लूट ले गए। उसके पर्स में 18सौ रुपये थे। उनके शोर मचाने पर वे चारों मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।

पुलिस को एलिवेटेड हाईवे पर गोंदर निवासी ट्रक चालक के साथ मारपीट कर लूटपाट की शिकायत मिली है। वहीं एक नर्स का मोबाइल झपटने और एक दंपति के साथ मारपीट कर झपटमारी की शिकायत मिली है। पुलिस ने तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed