{"_id":"5957f4cc4f1c1b62248b4cda","slug":"151498936524-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल और दादरी के हैं ज्वेलर्स के यहां लूट की कोशिश करने वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करनाल और दादरी के हैं ज्वेलर्स के यहां लूट की कोशिश करने वाले
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। एसडी कॉलेज रोड स्थित रॉय ज्वेलर्स पर हथियार के बल पर लूट का प्रयास करने वाले दोनों नकाबपोश बदमाशों की पुलिस ने पहचान कर ली है। एसपी के आदेश पर दोनों बदमाशों की फोटो सार्वजनिक कर दी गई हैं। एसपी ने कहा कि बदमाशों के बारे में सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा और उसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा। पुलिस की टीमें भी दोनों की गिरफ्तारी में लगी हुई हैं।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि एसडी कॉलेज रोड स्थित रॉय ज्वेलर्स पर 29 जून को हथियारों के बल पर दो बदमाशों ने लूट की कोशिश की। लेकिन, ज्वेलर्स राकेश ओबरॉय और उसके बेटे मोंटी की बहादुरी के चलते लूट होने से बच गई थी। बदमाशों ने ज्वेलर्स पिता-पुत्र और नौकर ईदगाह कॉलोनी नवीन को कट्टे की बट मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद वे कट्टे और बाइक छोड़ भाग गए थे। थाना शहर में ज्वेलर्स राकेश ओबरॉय की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित कर दी गई हैं। बदमाशों की पहचान करने के लिए टीम ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो फुटेज में दोनों आरोपियों के चेहरे नजर आ गए। फुटेज को विभिन्न स्थानों पर दिखाया गया तो आरोपियों की पहचान नीरज निवासी पाढा, करनाल और विकास निवासी कल्याणा, दादरी के रूप में हुई। बदमाशों को काबू करने के लिए टीम लगातार विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस ने उचित इनाम की घोषित किया
एसपी राहुल शर्मा ने दोनों बदमाशों की फुटेज सार्वजनिक कर जनता से सहयोग मांगा है। बदमाशों के बारे में जिला पुलिस कंट्रोल रूम 100, 2699141 या सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार के मोबाइल 7056000111 पर सूचना दे सकते हैं। एसपी ने कहा कि बदमाशों की सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा और नाम गुप्त रखा जाएगा।