{"_id":"5945471b4f1c1bb03a8b474d","slug":"151497712411-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-उझा रोड स्थित शक्ति विहार कॉलोनी में एक मकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-उझा रोड स्थित शक्ति विहार कॉलोनी में एक मकान में चोरी
Updated Sat, 17 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटे की टंकी में रखी थी नकदी और गहने, चोर टंकी उठा ले गए
पानीपत। उझा रोड स्थित शक्ति नगर स्थित मकान में हजारों की नकदी समेत सोने व चांदी के गहने चोरी कर लिए गए। परिवार ने नकदी व गहने चोरी के डर से आटे की टंकी में रखे थे, लेकिन शातिर चोर टंकी ही उठा ले गए। परिवार दूसरे कमरे में सोता रह गया। संसार सिंह निवासी शक्ति विहार कॉलोनी उझा रोड ने थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह परिवार समेत किराए के मकान में रहता है और शुक्रवार रात को मकान में सोया हुआ था। उसने सुबह उठकर देखा तो एक कमरे का सामान बिखरा हुआ था। उसने बताया कि चोर 25 हजार रुपये नकद, स्टील की टंकी, सोने की एक अंगूठी, कानों के एक जोड़ी झुमके, दो जोड़ी पाजेब व दो जोड़ी चुटकी चोरी कर ले गए। थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।