{"_id":"593aced74f1c1ba2238b4568","slug":"151497026263-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, दोस्तों ने पर हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेस्ट हाउस में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, दोस्तों ने पर हत्या का आरोप
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर की गंगाराम कॉलोनी निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर की उसी के दोस्तों ने जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर का शव सुबह असंध रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में मिला है। दोनों आरोपियों समेत पांच दोस्तों ने रात को एक साथ बैठकर कुछ खाया पीया था। इनमें से दो दोस्त रात को ही अपने घर चले गए थे। परिजनों ने हत्या का कारण पैसों का लेन-देन बताया है। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
असंध रोड रामलाल चौक के नजदीक स्थित एक गेस्ट हाउस के एक कमरे में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंचे थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित कुमार ने शव की शिनाख्त विकास (28) निवासी गंगाराम कॉलोनी के रूप में की। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विकास की हत्या की आशंका जताई। परिजनों ने आरोप लगाया कि विकास का शरीर नीला पड़ा हुआ है। उन्होंने उसके दोस्तों संदीप और डिंपल पर उसकी जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि विकास निवासी गंगाराम कॉलोनी, संदीप निवासी कच्चा कैंप, डिंपल निवासी नौहरा, जितेंद्र निवासी भाऊपुर और एक अन्य ने वीरवार रात को गेस्ट हाउस में कमरा लिया था। वे यहां पर रात को खाने-पीने लगे। बताया जा रहा है कि भाऊपुर निवासी जितेंद्र और एक अन्य रात को वहां से चले गए। कमरे में विकास, संदीप और डिंपल रह गए थे। थाना मॉडल टाउन प्रभारी इसके बाद सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने वहां परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर दोनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को रामलाल चौक स्थित गेस्ट हाउस में विकास का शव मिला है। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप संदीप और डिंपल पर लगाया है। पुलिस ने दोनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
अमित कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।