{"_id":"593acb164f1c1b693e8b4595","slug":"151497025302-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अधिकारियों की मंजुरी से जेसीबी से तालाब की खुदाई करने व रास्ता बनाने पर सरपंच को दिया नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना अधिकारियों की मंजुरी से जेसीबी से तालाब की खुदाई करने व रास्ता बनाने पर सरपंच को दिया नोटिस
Updated Fri, 09 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
मंजूरी के बिना हुआ काम, शोकॉज नोटिस जारी
थर्मल। गांव आसन खुर्द की सरपंच नीलम देवी ने बिना अधिकारियों की मंजूरी के गांव में जेसीबी मशीन से तालाब की खुदाई करवा दी। इसके साथ ही एक कच्चे रास्ते का निर्माण कर दिया। इसकी शिकायत बीडीपीओ को ग्रामीणों ने कर दी। बताया गया कि यह काम मशीन से करवाकर मजदूरों से अधिकारियों की मंजूरी लेकर करवाना था। सरपंच ने इसमें नियमों को ताक पर रखकर काम करवा दिया। इस बारे में बीडीपीओ अशोक छिक्कारा ने बताया कि पहले भी सरपंच ने कई कार्य कानून ताक पर रखकर किए। इसी कारण पहले भी नोटिस देकर मामला उपायुक्त कार्यालय की जानकारी में दिया था। इस बार सरपंच को फिर से मनमानी करने पर शो काज नोटिस दिया गया। वहीं इस बारे में सरपंच पति बीर सिंह ने कोई भी जानकारी न होने की बात कहीं।