{"_id":"59344a2b4f1c1b212f8b459e","slug":"14965990965-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-सिंचाई विभाग का बेलदार पत्नी के साथ आया था खरीदारी करने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-सिंचाई विभाग का बेलदार पत्नी के साथ आया था खरीदारी करने
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार निकाले
पानीपत। सिंचाई विभाग के एक बेलदार का एटीएम बदलकर दो युवकों ने पचास हजार रुपये का चपत लगा दी। बेलदार के खाते से निकाले पैसे दो लोगों के बैंक खातों में डाल दिए थे। थाना शहर पुलिस ने इसमें दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिंचाई विभाग के बेलदार राजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो जून को अपनी पत्नी के साथ बाजार में खरीदारी करने आया था। वह लालबत्ती चौक स्थित एटीएम से पैसे निकलवाने लगा। एटीएम में पहले से ही दो युवक खड़े थे। वे बोले की एटीएम से दस-दस हजार रुपये निकल रहे हैं। इसी बीच उन्होंने उसका एटीएम बदल लिया। वह पैसे निकलवाकर बाजार में चला गया। इसके कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर रामलाल चौक स्थित एटीएम से 50 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। उन दोनों ने खुर्शिद और महेंद्र पाटिल के खातों में 50 हजार रुपये डिपॉजिट भी करा दिए। थाना शहर पुलिस ने राजपाल की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।