फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सिख समुदाय ने गुरु ग्रंथ साहिब रखने के नियम बताए, मंदिर प्रबंधन बोला- नियमों पर उतरेंगे खरा

सिख समुदाय ने गुरु ग्रंथ साहिब रखने के नियम बताए, मंदिर प्रबंधन बोला- नियमों पर उतरेंगे खरा

Sat, 03 Jun 2017 09:23 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
सिख समुदाय ने गुरु ग्रंथ साहिब रखने के नियम बताए, मंदिर प्रबंधन बोला- नियमों पर उतरेंगे खरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। हिंदू सत्संग मंदिर से गुरु ग्रंथ साहिब ले जाने के मामले में दूसरे दिन दोनों पक्षों में सुलह हो गई। सिख समुदाय के लोगों ने गुरु ग्रंथ साहिब के रखने के नियम बताए। मंदिर प्रबंधन ने इन सब नियमों पर खरा उतरने का आश्वासन दिया।
हिंदू सत्संग मंदिर के प्रधान राजेश सूरी, बाजारों के दुकानदार और सिख समुदाय की तरफ से विभिन्न गुरुद्वारों के प्रधान शनिवार को डीएसपी सिटी कार्यालय पहुंचे। वहां पर सिख समुदाय के लोगों ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की अपनी मान्यता है और अकाल तख्त के अनुसार इसको रखने के भी नियम होते हैं। इसका अलग से अपना कमरा होना चाहिए। जूते पहनकर अंदर दाखिल नहीं होना चाहिए और इसके दर्शन करने वाले के सिर पर कपड़ा होना चाहिए। मंदिर में इस तरह के नियम का पालन नहीं होता। हालांकि, गुरुद्वारों के प्रधानों ने इसको चोरी होना नहीं माना। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति भावनाओं में बहकर ऐसा कर गया होगा। मंदिर प्रबंधन समिति के प्रधान राजेश सूरी ने बताया कि मंदिर में सिख समुदाय के सहमति से गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान किए गए थे। मंदिर में किसी तरह की कमी रह गई है तो वे उसको पूरा करेंगे और गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मान में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। बता दें कि शुक्रवार सुबह इंसार बाजार स्थित हिंदू सत्संग मंदिर से कुछ लोग चेहरे पर रुमाल बांधकर गुरु ग्रंथ साहिब ले गए थे। सूचना के आधार पर डीएसपी शहर व बस अड्डा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को शनिवार को डीएसपी कार्यालय में बुलाया था।
विज्ञापन


मंदिर विवाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गया है और उन्होंने अपनी-अपनी गलती स्वीकार कर ली है। पुलिस के पास इस मामले में कोई शिकायत नहीं है। फिर भी कोई शिकायत आएगी तो मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्माराम लांबा, डीएसपी सिटी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed