फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   लाठी-डंडो से पीट-पीट कर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

लाठी-डंडो से पीट-पीट कर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 May 2019 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
लाठी-डंडो से पीट-पीट कर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पानीपत। थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत गोगी पेट्रोल पंप के पास गत 5 मई 2019 को कुमासपुर सोनीपत निवासी युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने की वारदात में शामिल दो आरोपियों को शुक्रवार शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रामपाल व सौरव निवासी कुमासपुर को वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए शनिवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड लिया गया।
विज्ञापन

समालखा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम गश्त के दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली की 5 मई 2019 को कुमासपुर सोनीपत निवासी संदीप की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने की वारदात में शामिल दो आरोपी समालखा पुल के नीचे संदिग्ध रूप से धूम रहे हैं। उन्होंने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को काबू कर उनसे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान बताई। गहनता से पूछताछ में आरोपियों ने उक्त हत्या की वारदात का कुबूलनामा किया।
विज्ञापन

समालखा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि दीपक पुत्र कप्तान निवासी कुमासपुर ने 6 मई 2019 को थाना समालखा में सूचना देकर बताया कि 5 मई को उसका भाई अजय व अंकित पुत्र भूपेेंद्र व संदीप पुत्र नंदलाल अपने किसी काम के लिए समालखा आये हुए थे। जब वह तीनों गोगी पेट्रोल पंप के पास थे, तो इसी दौरान कुमासपुर निवासी कपिल सुशील पुत्र बाली अकवाम, रामपाल पुत्र राजेंद्र, पंकज पुत्र सतीश व सौरव व किशौरा निवासी सुमित, ललित पुत्र राज सिंह ने उन तीनों पर हमला कर दिया है। आरोपियों ने लाठी डंडे से अजय को बुरी तरह से पीटने के साथ ही संदीप की खेतों में लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। अजय को खानपुर पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। दीपक ने बताया था कि उक्त आरोपियों के साथ पहले भी उनके कई मुकदमे चल रहे हैं। जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। दीपक की शिकायत पर उक्त आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनकी धर-पकड़ शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed