फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   शराब खुर्दा संचालक व ग्राहक की लड़ाई में बीच बचाव में आया युवक, चार आरोपी ग्राहकों ने व्यक्ति की ईंट मारकर की हत्या, हत्या के बा

शराब खुर्दा संचालक व ग्राहक की लड़ाई में बीच बचाव में आया युवक, चार आरोपी ग्राहकों ने व्यक्ति की ईंट मारकर की हत्या, हत्या के बा

Sat, 20 Oct 2018 11:51 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
शराब खुर्दा संचालक व ग्राहक की लड़ाई में बीच बचाव में आया युवक, चार आरोपी ग्राहकों ने व्यक्ति की ईंट मारकर की हत्या, हत्या के बा
शराब खुर्दा संचालक व ग्राहक की लड़ाई में बीच बचाव में आया युवक, ईंट मारकर हत्या
विज्ञापन

हत्या के बाद चेहरे को किया क्षत-विक्षत, खून के छीटें दीवार पर तीन फीट तक गिरे
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। समालखा किवाना स्थित पंचवटी रोड पर एक ऑफिस में शराब खुर्दा चलाने वाले संचालक व ग्राहकों के बीच शराब के रेट के बाबत चल रहे विवाद को शांत कराने के लिए बीच में आए युवक की ग्राहकों ने ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव की पहचान न हो इसलिए आरोपियों ने युवक के चेहरे को भी ईंटों से कुचल दिया। जब युवक ग्राहकों को समझाने का प्रयास कर रहा था तो वो उग्र हो गए व उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दी थी। इसका विरोध युवक ने करना शुरू किया तो आरोपियों ने युवक की बेल्ट व डंडों से पिटाई शुरू की। इसे मारते- मारते आरोपी युवक ऑफिस के बाहर तक ले आए थे। वहां उसे जमीन पर लेटा कर उसके ऊपर इंटरलॉक टाइल से मारना शुरू किया। जिस दौरान उसको मुंह, कमर, हाथ-पैर पर लगी। इसके बाद घायल युवक ने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने उसे दूसरी गली में ही पकड़ लिया। उसे जमीन पर लेटा कर उसके सिर पर एक के बाद एक इंटरलॉक टाइलों से हमले किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने उसके चेहरे को ईंटों से कु चल दिया। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
मृतक रविंद्र के पिता समर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मृतक 33 वर्षीय रविंद्र पेशे से किसान था। वह तीन बच्चों का पिता था। उसका छह वर्षीय बड़ा बेटा, चार वर्षीय और दो वर्षीय बेटी है। शुक्रवार रात 11:30 बजे वह अपने दोस्त पंकज के ऑफिस गया। पंकज एक खुर्दा संचालक है। ऑफिस पहुंचकर उसने वहां देखा कि पंकज के साथ चार बदमाश विक्की, जयबीर, धौला व मोनू झगड़ा कर रहे हैं। इसमें उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की। झगड़ा ज्यादा बढ़ता देख मृतक ने खुर्दा संचालक अपने दोस्त को ऑफिस से बाहर जाने को कहा। साथ ही कहा कि यह लोग मेरे मेरी बिरादरी के हैं, इनको मैं समझा दूंगा। इस बात को सुनकर पंकज वहां से चला गया। बाद में रविंद्र ने उनको समझाने का प्रयास किया। इस पर वह रविंद्र के प्रति उग्र हो गए व उसके साथ गाली गलौच करनी शुरू कर दी। इसका विरोध रविंद्र ने किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट के दौरान युवकों ने उसकी डंडों से पिटाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद उसे मारते हुए ऑफिस के बाहर तक ले आए, जहां उसके पूरे शरीर पर ईंट मार कर उसे घायल कर दिया। घायल किसी तरीके से उनकी चुंगल से बचकर वहां से भागा तो आरोपियों ने उसको दूसरी गली में पकड़ लिया। वहां उसके सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने शव की पहचान ना हो सके इसके लिए उसके चेहरे को ईंट से क्षत-विक्षत कर दिया व मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मृतक की स्कूटी संदिग्ध हालत में वहीं पड़ोस के घर से बरामद की। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


खून के छीटें दीवार पर तीन फीट तक गिरे
रविंद्र को इतनी बेरहमी से मारा गया था कि उसके खून के छींटे गली में पांच फुट तक फैले थे। दीवार पर भी तीन फीट तक खून के छीटें गिरे थे। जब तक युवक ने दम नहीं तोड़ दिया आरोपी उसे मारते रहे थे। वारदात रात को 12 बजे हुई थी इसलिए गली में कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवीं पीढ़ी में इकलौता लड़का था मृतक
मृतक की पिछली पांच पीढ़ियों में अभी तक एक-एक ही लड़का होता आया है। साथ ही मृतक खुद चार बहनों का इकलौता भाई था। मृतक के तीन बच्चे हैं जिनमें मृतक को भी एक ही बेटा व दो बेटी है।

--
परिजनों के बयानों पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
-नरेंद्र दहिया, एसएचओ, समालखा थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed