फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   लेनदेन में कहासुनी पर कंबल उद्यमी ने की थी सीमा की हत्या, आरोपी के बदलते बयान से पुलिस पस्त

लेनदेन में कहासुनी पर कंबल उद्यमी ने की थी सीमा की हत्या, आरोपी के बदलते बयान से पुलिस पस्त

Tue, 05 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
लेनदेन में कहासुनी पर कंबल उद्यमी ने की थी सीमा की हत्या, आरोपी के बदलते बयान से पुलिस पस्त
लेनदेन में कहासुनी पर कंबल उद्यमी ने की थी सीमा की हत्या, आरोपी के बदलते बयान से पुलिस पस्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गीता कॉलोनी निवासी सीमा की हत्या पैसों के लेन-देन के बाद हुई कहासुनी के दौरान बढ़े विवाद में की गई थी, लेकिन पैसों का लेन-देन उनका पारिवारिक था या फिर उन दोनों के बीच का, पुलिस इसका खुलासा नहीं कर पाई है। इधर, हत्यारोपी अनिल उर्फ बंटी चुघ हत्या का आरोप कबूलने के बाद भी पुलिस को गुमराह करने में लगा है। वह कभी सीमा की छत से धक्का देकर तो कभी ठोस और नुकीली चीज से तो कभी तलवार से हमला कर हत्या करने की बात कह रहा है। पुलिस ने आरोपी को उसके लगातार बदलते बयानों को देखते हुए फिर से एक दिन के रिमांड पर लिया है। जिले में हत्या का इस तरह का पहला मामला है, जब पुलिस को हत्यारोपी को चार बार रिमांड पर लेना पड़ा हो। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी पर हत्या के पुख्ता सबूत होने का दावा भी किया है।
थाना शहर पुलिस ने गीता कॉलोनी निवासी सीमा की हत्या के आरोपी सेक्टर-13/17 निवासी अनिल उर्फ बंटी चुघ को सोमवार को तीसरी बार लिए एक दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पुलिस की ओर से चौथी बार फिर से रिमांड मांगने पर अपनी नाराजगी जताई और पुलिस की पिछले तीन बार लिए रिमांड की कार्रवाई रिपोर्ट तलब की। कोर्ट ने पुलिस की अर्जी पर आरोपी अनिल उर्फ बंटी चुघ का एक दिन का रिमांड मंजूर किया। कोर्ट ने पुलिस को अब रिमांड न बढ़ाने की भी हिदायत दी है। थाना शहर पुलिस ने हत्यारोपी अनिल उर्फ बंटी चुघ से पूछताछ तेज कर दी है। वहीं हत्यारोपी अनिल उर्फ बंटी चुघ के परिजन सोमवार को पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा से मिले। परिजनों ने इस मामले में अनिल उर्फ बंटी चुघ को निर्दोष होना बताया और मामले की गंभीरता के साथ जांच करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को निष्पक्ष जांच करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने डॉक्टरों से मांगी राय
पुलिस भी सीमा हत्याकांड में उलझी हुई है। पुलिस ने पहले सीमा की हत्या गोली मारने से होना बताई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि आरोपी ने सीमा के माथे से सटाकर गोली मारी है। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड ने गोली से मौत होने के दावों ने इनकार कर दिया। पुलिस ने इसके बाद शव का पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम कराया तो पुलिस की कहानी गलत निकली। विशेषज्ञों ने हत्या ठोस चीज के सिर में पिछली तरफ से मारने व रीढ़ की हड्डी टूटने से मानी थी। इधर, पुलिस अधिकारियों ने आरोपी के लगातार बयान बदलने के चलते पीजीआई के डॉक्टरों से एक बार फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर राय मांगी है। पुलिस राय के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पकड़ हुई कुछ मजबूत
थाना शहर पुलिस ने हत्यारोपी अनिल उर्फ बंटी चुघ से रिमांड के दौरान लगातार ढील बरत रही थी। अमर उजाला माई सिटी ने चार दिसंबर के अंक में पुलिस हत्यारोपी को करा रही कार की सवारी, निगरानी में भी ढील हैडिंग से समाचार प्रकाशित किया था। पुलिस ने समाचार छपने के बाद सोमवार को आरोपी अनिल उर्फ बंटी को कोर्ट में पेश करते समय सरकारी गाड़ी का प्रयोग किया और आरोपी की कोर्ट में पेशी के दौरान भी पकड़ मजबूत रखी। दो पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दोनों तरफ से पकड़ा हुआ था।
हत्या के बाद कपड़े बदलकर चौकी में राजीनामे की देने गया था सूचना
पुलिस के मुताबिक, सीमा का हत्यारोपी कंबल उद्यमी अनिल उर्फ बंटी चुघ शातिर दिमाग का है। वह सीमा की हत्या करने के बाद दबे पांव निकल गया। वह कुछ हद तक कामयाब भी हो गया, लेकिन पड़ोस के लोगों ने उसको देख लिया। पुलिस के अपुष्ट सूत्र के अनुसार आरोपी सीधा अपनी फैक्ट्री में गया। उसने यहां पर अपने कपड़े बदले। पुलिस ने उसके कपड़े बदलते हुए की सीसीटीवी फुटेज उसी की फैक्ट्री से बरामद की है। वह इसके बाद सेक्टर-छह चौकी में अपने एक पुराने मामले में राजीनामे की सूचना देने भी पहुंच गया। वह इसके बाद सीमा के घर पर दुख व्यक्त करने भी पहुंच गया।
आरोपी अपने जानकार की लेकर आया था स्कूटी
थाना शहर पुलिस ने हत्यारोपी अनिल उर्फ बंटी चुघ की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त स्कूटी, मोबाइल व कपड़े बरामद किए हैं। वहीं महिला सीमा का भी मोबाइल आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ब्लैक रंग की स्कूटी अपने किसी नजदीकी जानकार की लेकर आया था।
यह है मामला
विदित है कि गीता कॉलोनी निवासी हार्डवेयर एवं पेंट्स व्यापारी दीपक मुखीजा की पत्नी सीमा (42) की वीरवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे हत्या कर दी थी। प्रथम दृष्टया हत्या गोली मारने से मानी गई थी। पुलिस ने सीमा के देवर के बयान पर तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। परिजनों के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति ने आकर घर की डोरबेल बजाई और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर गोली मारकर काले रंग की स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गया, जबकि उसके दो साथी पैदल ही असंध रोड की तरफ फरार हो गए थे। परिजनों के अनुसार उस वक्त घर में पूर्व नौकरानी ललीता घर की सफाई कर रही थी और उसकी लड़की सानिया अपने कमरे में गाने सुन रही थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था और शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराया था। इधर, अनिल उर्फ बंटी चुघ के परिजनों ने उसको सोमवार रात को ही पुलिस के सामने सरेंडर करा दिया था।

वर्जन
गीता कॉलोनी निवासी सीमा की हत्या अनिल उर्फ बंटी चुघ ने ही की थी। पुलिस के खिलाफ इसके पुख्ता सबूत हैं। आरोपी रिमांड के दौरान लगातार बयान बदल रहा है। पुलिस ने आरोपी का चौथी बार फिर एक दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में दो और लोगों का शामिल होना बताया जा रहा है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। सीमा की हत्या के कारण पैसों का लेन-देन या कुछ और भी हो सकता है। पुलिस सीमा के पोस्टमार्टम की दोबारा से मेडिकल राय लेगी।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed