फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   डॉक्टरों की टीम ने 1

डॉक्टरों की टीम ने 1

Fri, 01 Sep 2017 11:49 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों की टीम ने 1
अवैध डेंटल क्लीनिक का भंडाफोड़ किया
विज्ञापन

सालखा। स्वास्थ्य विभाग ने जौरासी रोड पर एक अवैध डेंटल क्लीनिक का भंडाफोड़ किया है। विभाग की टीम ने क्लीनिक से 18 प्रकार की दवा व औजार बरामद किए हैं। क्लीनिक संचालक पर इसकी किसी तरह की परमिशन नहीं थी। विभागीय टीम ने औजारों व दवाओं को सील कर अपने कब्जे में ले लिया है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के चलते कई झोला झापों की धड़कन तेज रही। सीएम विंडो से मिली शिकायत के आधार पर चिकित्सकों की टीम ने शुक्रवार को जौरासी रोड स्थित एक डेंटल क्लीनिक पर छापा मारा। एसएमओ जितेंद्र त्यागी, दंत चिकित्सक सौरभ व ड्रग कंट्रोल अधिकारी डॉ. परविंद्र मलिक की टीम ने क्लीनिक से दंत चिकित्सा में प्रयोग होने वाले 18 तरह के विभिन्न दवाइयां व औजार बरामद किए। एसएमओ जितेंद्र त्यागी ने बताया कि सीएम विंडो में एक शिकायत मिली थी। जिसमें जौरासी रोड पर अवैध रूप से एक डेंटल क्लीनिक चलाए जाने की शिकायत दी थी। विभागीय टीम ने क्लीनिक की परमिशन व लाइसेंस मांगा तो किसी तरह की परमिशन नहीं मिली। विभागीय टीम ने अस्पताल से बरामद दवा व औजारों को सील कर अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed