{"_id":"5c99270dbdec22764d26ed4f","slug":"131553540877-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ने सरंपच आसन खुर्द को जांच में पाया दोषी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ने सरंपच आसन खुर्द को जांच में पाया दोषी
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
सरपंच आसन खुर्द को जांच में पाया दोषी
विज्ञापन
थर्मल। गांव आसन खुर्द की सरपंच नीलम देवी को जांच में दोषी पाया गया। सरपंच के खिलाफ शिकायत दी गई थी कि खंड एंव विकास अधिकारी की परमिशन के बिना सरपंच ने निजी फायदे के लिए गली बनवाई। सरपंच ने कहा था कि गली का निर्माण पीर पर जाने के लिए किया है परंतु जांच में पाया गया कि पहले तालाब की इस जमीन को पट्टेदारों को ठेके पर दिया जाता था। जिससे पंचायत को आय होती थी। गांव में जाकर जब जांच की गई तो ग्रामीणों ने ब्यान दिए कि तालाब की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से गली बनवाई गई है। इसी कारण मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ने सरपंच को जांच में दोषी पाया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि पूरी रिपोर्ट बनाकर उपायुक्त पानीपत को सौंप दी गई है। इस बारे में उपायुक्त पानीपत की तरफ से नोटिस दिया गया कि वो 28 मार्च को अपने सभी दस्तावेज लेकर उपायुक्त कार्यालय में रिपोर्ट करे। मामले की सुनवाई उपायुक्त सुमेधा कटारिया करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।