फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   अज्ञात बच्चे के माता-पिता की तलाश में सबूत जुटाने में जुटी पुलिस

अज्ञात बच्चे के माता-पिता की तलाश में सबूत जुटाने में जुटी पुलिस

Wed, 13 Feb 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात बच्चे के माता-पिता की तलाश में सबूत जुटाने में जुटी पुलिस
अज्ञात बच्चे के माता-पिता की तलाश में में जुटी पुलिस
विज्ञापन

सनौली। सनौली थाना पुलिस को सनौली यमुना बांध पर झाड़ियों में पड़े मिले नवजात बच्चे के परिजनों की तलाश में दो दिनों से सबूत जुटाने में जुटी हुई है। 36 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक नवजात बच्चे के माता-पिता का सुराग नहीं लग सका है। मंगलवार को सनौली थाना एसएचओ प्रवीन कुमार, एएसआई बिजेंद्र, श्रीभगवान, सुभाष एचसी द्वारा यमुना बांध किनारे पर बच्चे को छोड़ने वाले की तलाश के लिए सबूतों की तलाश की गई और आसपास के गांव तामसाबाद, रामडा-आर, नवादा-आर, नवादा-पार, गढी बैसक, पत्थरगढ, राणा माजरा आदि गांवों में जगह-जगह बच्चे के लिए उसके अज्ञात माता-पिता की तलाश को लेकर लोगों से पूछताछ की गई।
बता दे कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे यमुना बांध किनारे झाड़ियों में सर्दी में नंगा ठिठुरता पड़ा एक नवजात बच्चा सनौली थाना पुलिस को मिला था। एसएचओ प्र ीन कुमार, एचसी सुभाष ने पुलिस टीम सहित मौके से बच्चे को अपनी प्राईवेट कार से लाकर उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया था। बच्चे की हालत ठीक बताई जा रही है। मगर उसके माता-पिता की तलाश पुलिस कर रही है जिनके खिलाफ सनौली थाना में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह यमुना बांध किनारे झाड़ियों में नवजात शिशु पड़ा मिला था जिसे अस्पताल पहुंचा दिया था। बच्चे के जन्म दे उसे झाड़ियों में फेंक कर चले जाने पर अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण कुमार, प्रभारी, थाना सनौली।
पुलिस की सरकारी गाड़ी खराब होने पर एसएचओ ने प्राइवेट कार से बच्चे को अस्पताल पहुंचा बचाई बच्चे की जान
यमुना बांध किनारे एक नवजात बच्चा पड़ा होने की सूचना जब सनोली थाना एसएचओ प्रवीन कुमार, एचसी सुभाष को मिली तो उनके पास सनौली थाना की सरकारी गाड़ी दो दिनों से खराब होने पर उन्होंने तुरंत किसी वाहन का इंतजार किए बिना अपनी प्राइवेट कार लेकर मौके पर पहुंच बच्चे को चादर आदि कपड़े में लपेट कर उसे सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच गए। कुछ ही देर में सर्दी में ठिठुर रहे नवजात बच्चे को सिविल अस्पताल पहुंचा कर उसका ईलाज कराया जिस पर डाक्टरों ने उन्हें बताया कि अगर कुछ ही पल ओर हो जाते तो बच्चे की सर्दी से जान बचाना मुश्किल हो सकता था। सनौली थाना के आसपास के गांवों के मौजिज लोग सरपंच अंजू झांबा, पूर्व सरपंच रणपाल, सरपंच के पति कृष्ण तामसाबाद व यमुना सुधार समिति अध्यक्ष रत्तन सिंह रावल आदि ने एसएचओ प्रवीन कुमार व पुलिस टीम के इस कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed